BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 85 हजार रूपये की अंग्रेजी शराब जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 30, 2021

क्राइम ब्रांच पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 85 हजार रूपये की अंग्रेजी शराब जब्त



जबलपुर। थाना ग्वारीघाट पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर से करीब 85 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त कर, कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी अनुसार देर रात क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि लाल कुंआ ग्वारीघाट में घर के कमरे में बबलू दीवान नाम का व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखे हुए बेचने की फि राक में खड़ा है जो ग्राहक का इंतजार कर रहा है । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी जहां लालकुंआ ग्वारीघाट रोड पर बबलू उर्फ राजेश दीवान उम्र 50 वर्ष निवासी लालकुंआ पोलीपाथर ग्वारीघाट मिला। जिसके पास से 15 कार्टूनोंं को चैक करने पर 13 में 200 एमएल वाले 585 पाव देशी एवं 2 में 100 पाव बाम्बे विस्की अंग्रेजी शराब रखी मिली। 585 पाव देशी एवं 100 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 85 हजार रूपये की जब्त करते हुये कार्यवाही की गयी।

No comments:

Post a Comment