BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस को मिली बडी सफलता : हत्या मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार रूपये के 2 ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 30, 2021

पुलिस को मिली बडी सफलता : हत्या मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार रूपये के 2 ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार



घर के सामने बहे पानी के विवाद को लेकर लाठी व चाकू से दो परिवारों पर किया था हमला



थाना गोरखपुर अंतर्गत दिनांक 14-6-21 की रात में साई नंगर रामपुर में झगड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को पुष्पराज कुशवाहा उम्र 24 वर्ष , श्रीमति नीलम कुशवाहा उम्र 23 वर्ष, गोलू कुशवाहा उम्र 22 वर्ष श्रीमति रूचि उम्र 22 वर्ष तथा प्रतीक उम्र 5 वर्ष के घायल अवस्था में मिले जिन्हें डायल 100 वाहन द्वारा तत्काल मेडिकल कालेज भिजवाया गया, मेडिकल काॅलेज मंे गोलू कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी साईनगर रामपुर ने बताया कि वह माली का काम करता है दिनांक 14-6-21 की रात लगभग 10-45 बजे वह अपने घर के गेट में ताला लगाकर घर के अंदर खाना खाने बैठा था उसी समय हल्ला की आवाज सुनाई दी, बाहर देखा तो उसके घर की वाउण्ड्रीवाल कूद कर विनय कुशवाहा, राजा कुशवाहा एक अन्य लडके के साथ आ गये और उसे एवं उसकी पत्नी रूचि के साथ गाली गलौज करने लगे, पुराने विवाद पर उस पर राजा कुशवाहा ने लाठी से हमला किया, उसकी पत्नी रूची उसे बचाने दौड़ी तो जान से मारने की नियत से विनय ने चाकू से रूची पर हमला कर दिया तथा विनय ने बेटे प्रतीक पर भी चाकू से हमला कर दिया, रूचि को शरीर में कई जगह चाकू की चोटें लगी थी, वह उन लोगों केा पकड़ने के लिये बाहर दौड़ा तो हल्ला हो रहा था कि विनय और राजा चाकू से पुष्पराज और उसकी पत्नि नीलम पर हमला कर भाग गये हैं ।


मेडिकल कालेज में घायल नीलम कुशवाहा, गोलू कुशवाह, रूचि कुशवाहा को उपचार हेतु भर्ती कर लिया गया तथा पुष्पराज उर्फ विजय कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी साईनगर नयागांव रामपुर को मृत घोषित कर दिया, पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल खाण्डेल पहुंचे।


वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये रिपोर्ट पर धारा 323, 307, 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ज्ञात हो कि थाना गोरखपुर में दिनंाक 18-5-21 की सुवह लगभग 11 बजे विष्णु कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी साईनगर रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि सुवह लगभग 9 बजे वह अपने भाई महेश के साथ डियूटी जाने के लिये जैसे ही घर के बाहर आया तो उसके पड़ोसी पुष्पराज उर्फ विजय कुशवाहा, अनिल, शैलेन्द्र कुशवाहा, नीलम कुशवाहा आये और बोले कि हमारे घर के सामने गंदा पानी क्यों बहा रहे हो, उसने कहा कि वह पानी नहीं बहा रहा है इसी बात पर चारों गाली गलौज करने लगे, उसने गालियंा देने से मना किया तो विजय ने लाठी से एंव अन्य ने हाथ मुक्को से मारपीट कर हाथ पैर पीठ सीने में चोटें पहुचा दी उसकी बहनों एंव पिता कमलेश कुशवाहा को बीच बचाव करने में चोटें आ गयीं हैं रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये फरार तीनों आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल खाण्डेल एवं, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है।

वहीं दौरान उपचार के दिनाॅक 24-6-21 को श्रीमति नीलम कुशवाहा की मेडिकल कालेज मे मृत्यु हो गयी।

तीनों आरोपी घटना दिनाॅक से ही फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी विनय कुशवाहा, राजा कुशवाहा एवं रवि कुशवाह की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी।




दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि प्रकरण के फरार आरोपी नागपुर में है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु एक टीम नागपुर रवाना की गयी, टीम को नागपुर मे पतासाजी पर दिनाॅक 29-6-21 की रात्रि मे ज्ञात हुआ कि रवि कुशवाहा एवं राजा कुशवाहा ट्रक में बैठकर जबलपुर के लिये निकले हैं, यह जानकारी लगते ही टीम के द्वारा बरगी मे घेराबंदी कर नागपुर से आने वाले वाहनों को चैक करते हुये राजा कुशवाहा पिता गोकुल उम्र 24 वर्ष निवासी कैलाशपुरी एवं रवि कुशवाहा पिता गंगाराम कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी हाथीताल कालोनी को पकड़कर थाना गोरखपुर लाया गया, आरोपियों की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त लाठी बरामद करते हुये प्रकरण मे दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आज मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय भूमिका - हत्या के प्रकरण मे 10-10 हजार रूपये के फरार 2 ईनामी आरोपी को पकडने मे थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे के नेृतत्व में उप निरीक्षक सुमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश, आरक्षक संदीप, संतोष, रत्नेश एवं साईबर सेल के नवनीत की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment