बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में बिठली चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उसे घर से निकाल कर गोली मारी।नक्सलियों ने वहां पर्चा भी छोड़ा है। इनमें मुखबिरी के शक में हत्या की बात लिखी है।
एसपी अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस उसे अपना मुखबिर होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस के अनुसार भागचंद तेंदूपत्ता कार्य में फड़ मुंशी था।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मुखबिर भागचंद अडमे को घर से खाना खाते वक्त उठाया। गांव से बाहर ले जाकर आंख में पट्टी बांधकर कनपटी पर गोली मार दी। घटनास्थल पर पर्चे फेंके। इसमें लिखा था कि जो भी मुखबिरी करेगा, उसका यही हाल होगा। फिलहाल, पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। तिवारी ने बताया, हत्या के आरोपी टाडा दलम के नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

No comments:
Post a Comment