BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शर्मनाक: झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी तांत्रिक फरार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 6, 2021

शर्मनाक: झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी तांत्रिक फरार



मथुरा. यूपी के मथुरा जिले स्थित बरसाना (Barsana police station) इलाके के एक गांव में एक 'तांत्रिक' (Tantric) द्वारा विवाहिता से कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक 'तांत्रिक' नरेंद्र अपने सहयोगी संदीप तोमर के साथ गांव आया था और बृहस्पतिवार को ग्रामीणों पर 'झाड़फूंक' की थी. उसने बाद में महिला को रात को मिलने के लिए बुलाया.
पुलिस ने बताया कि आरोप है कि 'तांत्रिक' ने इलाज करने के बजाय महिला से दुष्कर्म किया. बरसाना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अजाद पाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 'तांत्रिक' के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन 'तांत्रिक' गांव से फरार होने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि 'तांत्रिक' को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और महिला का चिकित्सा परीक्षण कराया जा रहा है.


No comments:

Post a Comment