ग्राम पंचायत टाटरी के ग्रामीणों एवं मजदूरों को दी गई समझाईस
रेवांचल टाइम्स - विगत कुछेक दिनों से जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ उपयंत्री अभय गुप्ता के द्वारा अपने कार्य क्षैत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों मैं जाकर यहाँ पर मनरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों मैं लगे ग्रामीण मजदूरों एवं यहाँ के जनसमुदाय को शोसल ड़िस्टेसिग का पालन करवाते हुए, दो गज की दूरी और खुसहाल जिन्दगी जीने के लिए मास्क है जरूरी , अपने घर और गाँव को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखना है तो कोविड़ 19 वैक्सीन लगवाना है बहुत जरूरी जैसे जन जागरूकता गतिविधियों को अपने मन मैं संजोकर इन दिनों लगातार ग्रामीणों को जागरूक करने का भरसक प्रयास कर रहे है । ऐसा ही जन जागरूकता काय॔ क्रम का आयोजन टाटरी पंचायत के पोषक गाँव भरवेली मैं भी ग्रामीणों को एकत्र कर उपयंत्री अभय गुप्ता के द्वारा बड़े ही सहजता के साथ गाँव के वशिन्दो को बताया गया कि हमारे परिवार को , हमारे घरों को , हमारे गाँव को अगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाना है तो कोविड़ 19 की वैक्सीन सरकार के द्वारा सभी शासकीय अस्पतालों मैं मुफ्त में लगाई जा रही है यहाँ पर जाकर आप सभी ग्राम वासियो को लगवाना अनिवार्य है , और इसके लिए हमे एक दूसरे को प्रेरित करना चाहिए। अपनी रूढी वादी पुरानी कुन्ठाओ का परित्याग करना चाहिए ।वैक्सीन लगने से हमारे शरीर मैं प्रतिरोधी क्षमता विकसित होती है जिसके चलते कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने आपको बचाया जा सकता है अभी कोरोना का संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है, जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संम्बधित स्वास्थ्य विभाग के अमले के द्वारा गाँव गाँव, घर घर जाकर सर्वे कर ऐसी गम्भीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है आपकी ग्राम पंचायत टाटरी मुख्यालय मैं शासकीय चिकित्सालय खुला है जहाँ पर नियमित वैक्सीन लगाई जा रही है सभी ग्राम वासी यहाँ पर जाकर वैक्सीन का टीका जरूर लगवाये यहाँ पर ग्राम के पूर्व सरपंच भोजलाल तेकाम, पड़ित कालिका प्रसाद तिवारी, रोजगार सहायक सतेन्द्र कुमार जघेला , शिवनारायण प्रजापति, एवं अन्य ग्रामीणों की बहुतायत संख्या देखी गई । उपस्थित जनसमुदाय को अधिक से अधिक संख्या मैं वैक्सीन लगाने की समझाईस दी गई ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment