रेवांचल टाइम्स - केवलारी -ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के 25 वें स्थापना दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 के शुभ अवसर पर ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के द्वारा रेलवे स्टेशन केवलारी में रमाशंकर महोबिया अध्यक्ष ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के नेतृत्व में , हरित क्रांति पर एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए रेलवे के द्वारा रोपित किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । आमान परिवर्तन के तहत नैनपुर छिंदवाड़ा सेक्शन के भोमा स्टेशन तक फरवरी 2021 में नैनपुर से भोमा तक लगभग 35 किलोमीटर तक रेलवे सीआरएस का ट्राइल रन होने के साथ ही भोमा से आगे सिवनी ,चौरई, छिंदवाड़ा तक रेलवे की अनुबंधित एजेंसियों के द्वारा धीमी गति से पथ निर्माण ,ब्रिज निर्माण के कार्य हो रहे हैं ।ब्रॉड गेज रेल संघर्ष समिति के द्वारा 25वें स्थापना दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर श्री मान जी• एम• एसईसीआर जोन बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं डिविजनल रेलवे मैनेजर नागपुर महाराष्ट्र को पत्र लिखकर मांग की है कि नैनपुर छिंदवाड़ा रेलखंड शेष कार्य को तीव्र गति से कराये जाने को लेकर पत्र लिखा है।इस मौके पर पवन यादव स्थानीय जनपद सदस्य, राकेश आत्मपूज्य , पवन बघेल, बॉबी खान पत्रकार , महेश कुमार सुपरवाइजरएसईसीआर ,
के• आर• टंडन सर्वेयर अनुबंधित कंपनी, सचिन कुमार आरपीएफ रेलवे ,राजेंद्र कुलस्ते जूनियर पोर्टर रेलवे स्टेशन केवलारी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment