नई दिल्ली, 06 जून। शनिवार को राहत देने के बाद आज तेल कंपनियों ने फिर आम आदमी को झटका दिया है। संडे को फिर से पेट्रोल-डीजल (Diesel petrol price) के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आज पूरे देश में पेट्रोल के दाम में 26-27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 29-31 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा हुआ है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। इससे पहले शुक्रवार को तेल के दाम बढ़े थे।
आपको बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 20 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, जिसमें 16 बार अकेले मई महीने में बढ़े थे। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 4.71 रुपये और डीजल 5.17 रुपये महंगा हो चुका है।
ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
दिल्ली : 95.03 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 101.25 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 96.47 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 95.02 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 98.20 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 92.29 रुपये प्रति लीटर
पटना: 97.18 रुपये रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़ : 91.40 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
दिल्ली : 85.95 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 93.10 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: 90.66 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 88.80 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 91.12 रुपये प्रति लीटर
पटना: 91.24 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 86.35 रुपये प्रति लीटर

No comments:
Post a Comment