BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 709 के साथ साथ अबैध उत्तखन करते जेसीबी भी जप्त... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 709 के साथ साथ अबैध उत्तखन करते जेसीबी भी जप्त...






रेवांचल टाईम्स :- जिले में माफियाओं के द्वारा सरकारी जमीन हो या वन भूमि बस इन्हें तो खोदना है वही गीधा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बन रही सड़क में अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है।

      डिंडोरी ग्राम पंचायत गीधा के अंतर्गत ग्रामीण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने ठेकेदार मंगलानी के द्वारा कराये जा रहे अवैध उत्खनन में संलग्न वाहन 709 एवं जेसीबी को जप्त करते हुए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है।




दरअसल मामला गीधा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बन रही 3 किलोमीटर लंबी सड़क में उपयोग किए जा रहे अवैध उत्खनन के मटेरियल का है जिसमें स्थानीय ग्रामीण ने शिकायत करते हुए ठेकेदार पर उसकी जमीन से बिना अनुमति अवैध उत्खनन करने का आरोप लगाया था। आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां से उसने अवैध उत्खनन करते हुए 709 वाहन एवं जेसीबी को मौके पर पकड़ा और उसे कोतवाली के सुपुर्द किया। 




ज्ञात हो कि जिले के अंतर्गत विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं जिनमें ठेकेदारों और उनके मातहतों के द्वारा अवैध उत्खनन सहित घटिया मटेरियल के इस्तेमाल का आरोप ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा लगाया जाता रहा है जिसकी शिकायत पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की गई है। किंतु कठोर कार्रवाई के अभाव में भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद है जिसके चलते शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में शासन की राशि बंदरबांट किया जा रहा है।


      इनका कहना है- 


        ग्राम पंचायत गीधा के ग्रामीण के द्वारा लिखित रूप से प्राप्त शिकायत के आधार पर खनिज विभाग की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची जहां अवैध खनन करते हुए वाहन 709 एवं जेसीबी को मौके से पकड़ा है जिस पर अवैध उत्खनन की कार्यवाही कर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया है।


                         उज्जवल पटले

                         प्रभारी निरीक्षक

                     खनिज विभाग डिंडोरी

No comments:

Post a Comment