BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 


2 करोड़ 25 लाख रूपए का गांजा पुलिस ने किया बरामद

 रेवांचल टाइम्स |मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करों पर बड़ी कार्यवाई करते हुए 2 करोड़ 25 लाख रूपए का गांजा पकड़ा है. साथ ही पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कब्जे से 1 कंटेनर ट्रक और 1 बोलेरो भी जप्त की है.


दरअसल लॉकडाउन खुलते ही गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा ले लाई जा रही है. इसकी भनक लगते ही पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सक्रिय हो गए. पुलिस ने बिछिया थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की कार्रवाई देखकर तस्कर भाग खड़े हुए. पुलिस ने जब इन्हें पकड़ा तो गांजे की बड़ी खेप पीछे आने का खुलासा हो गया.

बता दें कि इस दौरान पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़कर तलाशी की, जिसमें अलग से केबिन बनाकर आरोपियों ने गांजा छुपाया था. पुलिस को केबिन के अन्दर से 65 बोरियों में 750 पैकेट लगभग 1 क्विन्टल अवैध गांजा बरामद किया. पुलिस के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपए आंकी गई है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इसके अलावा कंटेनर के मालिक की भी तलाश कर रही है. जो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा.

No comments:

Post a Comment