BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनोखा मामला: एक दुल्हन की दो बारात, एक को वरमाला तो दूसरे के साथ विदाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

अनोखा मामला: एक दुल्हन की दो बारात, एक को वरमाला तो दूसरे के साथ विदाई



एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन के लिए दो बारात पहुंच गई। एक दूल्हे के साथ वरमाला हुई तो दूसरा दूल्हा दुल्हन की विदाई करा ले गया। इस पर पहले दूल्हे और उसके घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरांव की है। जहां एक लड़की की शादी में दो दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए, पहले दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई तो वहीं दूसरे दूल्हे के साथ दुल्हन की शादी की गई, तभी गुस्साए पहले दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदाई की गई दूल्हे के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस जांच करके कार्रवाई की बात कह रही है।

गांव सिरांव में ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले पहुंची बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन की वरमाला हुई तो दूसरी बारात का दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया, बस फिर क्या था शादी में हंगामा होना तो निश्चित ही था, तभी दुल्हन की विदाई न होने से नाराज होकर पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने कोतवाली देहात थाने में जाकर पुलिस से शिकायत कर दी और पुलिस ने दुल्हन के पिता और विदा कराकर ले गए दूल्हे के परिजनों को थाने ले आई है।



लेकिन पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। गांव में इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। हर किसी के जुबां पर यह शादी है। कई लोगों ने बताया कि शादी करने वाली दुल्हन की उम्र भी काफी कम है। कई और भी लोगों से इसके परिजन शादी के नाम से ठगी कर चुके है। बहरहाल पुलिस की टीमें अभी इस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment