BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
55 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में डूब कर हुई मौत, बिना जगत का कुआं बना हादसे का कारण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 26, 2021

55 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में डूब कर हुई मौत, बिना जगत का कुआं बना हादसे का कारण

 



 रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाली विकास खंड मवई में आज हिर्दय विदारक घटना घटी दिनांक -24 -6 - 2021 की है, मृतक का नाम शिवचरण मांड वे आत्मज भगत सिंह माडवे ,उम्र 55 साल 'ग्राम खमरिया (धोबा टोला ) ग्राम पंचायत समनापुर थाना मवई तहसील बिछिया जिला मंडला (म.प्र)

      पुलिस थाना मवई से प्राप्त जानकारी के आधार पर मृतक शिवचरण मांड वे अपने दामाद शिवकुमार छाटा के साथ अपने रिश्तेदार के घर शादी में सम्मिलित होने समनापुर गए हुए थे। इसके उपरांत जब दोनों घर लौट रहे थे तो रास्ते में खूब बारिश होने लगी बारिश की वजह से गलियों और खेतों में पानी भर गया था जिसकी वजह से मृतक शिवचरण माण्डवे

का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया | यह हादसा रात्रि के लगभग 8:00 बजे की है | मृतक शिवचरण मांड वे को बचाने के लिए उसका दामाद शिवकुमार छांटा भी कुएं में छलांग लगा दिया लेकिन वह उसे बचा पाने में सफल नहीं हो सका |

   बिना जगत का कुआं बना हादसे का कारण - वर्ष 2006 में निर्मित यह कुआं ग्राम पंचायत द्वारा बनाया गया है |गांव के लगभग सभी रहवासी इस कुएं का पानी पीते हैं 'लेकिन दुर्भाग्य देखिए आज तक इसका जगत नहीं बन पाया है 'जिससे ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही और उदासीनता स्पष्ट देखी जा सकती है जिसके चलते एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई ।

    उपरोक्त घटना के आधार पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया ।

   

रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट |

No comments:

Post a Comment