BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवती को बेहोश कर रचाई शादी, अब मांग रहा 40 लाख - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 25, 2021

युवती को बेहोश कर रचाई शादी, अब मांग रहा 40 लाख



आगरा के थाना सिकंदरा में एक युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोस्त ने बेहोश कर शादी का नाटक किया। उसके फोटो और वीडियो बना लिए और चेन्नई भी ले गया। बाद में 40 लाख रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। इस कारण उसका दूसरे युवक से रिश्ता टूट गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।




सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती खातीपाड़ा, लोहामंडी निवासी अभिषेक यादव से थी। दोनों साथ-साथ एक ही स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ते थे। दोनों फोन पर बात करते थे। पांच अप्रैल को अभिषेक ने मिलने के लिए बुलाया। कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे होश नहीं रहा। होश में आने पर वह अभिषेक के घर पर थी। अभिषेक ने कहा कि हमने शादी कर ली है। उसने फोटो और वीडियो भी दिखाए। यह भी कहा कि शादी का रजिस्ट्रेशन करा दिया है। अपने मां-बाप से भी मिलवाया। वह घबरा गई।




दो दिन बाद चेन्नई ले गया, जहां काफी डराया। उसे जान से मारने की धमकी दी। ठीक से होश में आने पर युवती ने अपने पिता से बात की। उन्होंने किसी तरह घर आने के लिए कहा। वह अभिषेक की हां मिलाती रही। इसके बाद वो उसे एक दिन बाद ही आगरा ले आया। तब वो घर पहुंची। युवती के दादा और दादी की कोरोना से मृत्यु हो गई थी। इस कारण वो पुलिस के पास शिकायत करने नहीं गई। आरोपी उससे 40 लाख रुपयों की मांग करने लगा। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती रजिस्ट्रार आफिस गई। यहां पर अपना पक्ष रखा, शादी का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा दिया।


इसका पता चलने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती की शादी परिजनों ने एक युवक से तय कर दी थी। मगर, फोटो और वीडियो वायरल होने से शादी टूट गई। अब भी आरोपी रुपयों की मांग कर रहा है। युवक का साथ उसके माता-पिता भी दे रहे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि अपहरण, छेड़छाड़, जहरखुरानी और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment