रेवांचल टाईम्स :- चौरई शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई द्वारा ग्राम आमाझिरी, राजलवाड़ी, झिरिया, पलटवाड़ा व पालादोन में पौधारोपण किया गया।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र रघुवंशी ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से उनकी जयंती तक लगभग सप्ताह भर चलने वाला अभियान में संगठन के पदाधिकारीयो व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। प्रकृति के बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। धरती को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, दीपक किशोर तिवारी, अनिल रघुवंशी,प्रदीप रघुवंशी,चेनसिंह पटेल, सन्देश जैन, रोहणी कुमार,राजाराम वर्मा,शुभम रघुवंशी, पवन साहू, सोनू रघुवंशी समेत समस्त कार्यकर्ता बंधु व ग्रामीण जन मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment