BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबालिग के प्यार में पागल 2 बच्चों की मां.....दोनों हुए फरार.. अब महिला पहुंची सलाखों के पीछे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 6, 2021

नाबालिग के प्यार में पागल 2 बच्चों की मां.....दोनों हुए फरार.. अब महिला पहुंची सलाखों के पीछे

 



कोरबा। जिले में मानिकपुर चाैकी अंर्तगत दादरखुर्द में 30 साल की महिला जो खुद 2 बच्चों की मां है अपने से आधे उम्र के नाबालिग लड़के से प्यार कर बैठी। पति को जब इस बारे में पता चला तो वह नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला का पति सरकारी विभाग में पदस्थ है। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी महिला नाबालिग लड़के को अपना दिल दे बैठी। करीब 8-9 माह से दोनों के बीच संबंध चल रहे थे। 25 मई की रात महिला अपने दाे बच्चाें काे छाेड़कर नाबालिग प्रेमी संग भाग गई। नाबालिग के परिजन ने अगले दिन उसके लापता हाेने की जानकारी दी।इधर महिला के पति ने पहले उसके मायके और रिश्तेदाराें के यहां खाेजबीन की। बाद 27 मई काे मानिकपुर चाैकी में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। एक ही क्षेत्र से महिला और नाबालिग के लापता हाेने के मामले में पुलिस खाेजबीन कर रही थी।

करीब एक सप्ताह बाद नाबालिग लड़का महिला काे साथ लेकर नवागढ़ में अपने मामा के घर पहुंचा, जहां से माेबाइल पर इसकी जानकारी नाबालिग के माता-पिता काे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम नवागढ़ पहुंची, जहां से नाबालिग काे बरामद कर महिला को मानिकपुर चाैकी लाया गया।
यहां नाबालिग ने बताया कि महिला के कहने पर शारीरिक संबंध बनाया। मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय के मुताबिक मामले में अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत कारवाई कर महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment