जबलपुर। कोरोना संक्रमण को प्रभावी रुप से नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासों में जुटा हैं। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एक फरमान जारी करते हुए समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए है कि उनके कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस शर्त पर वेतन मिलेगा, जब सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी होंगी।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने भयावह त्रासदी मचाई। जिसके चलते हजारों घर वीरान हो गए। इतना ही नहीं वर्तमान में भी कोरोना मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसका आशय है कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। लिहाजा प्रशासन अपनी स्तर पर जी तोड़ कोशिशों में जुटा है कि किसी भी तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित कर, आमजनों की सुरक्षा करना है। ताकि कोरोना की तीसरी लहर निष्प्रभावी सिद्ध हो। लेकिन देखने में आ रहा है कि अभी तक सभी सरकारी दफ्तरों में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों का ही 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह युक्ती अपनाई है। ताकि 100 प्रतिशत वैक्सीनेश हो सके। तो वहीं इस आदेश के बाद अनेक विभाग में दबे स्वरों में इसका विरोध भी शुरु हो गया है। प्रशासन की यह पहल सराहनीय है, लेकिन अनेक अधिकारी और कर्मचारियों के सिर पर अभी तक वैक्सीनेशन को लेकर खौफ है।

No comments:
Post a Comment