BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण सड़क हादसा...बस-लोडर की भिड़ंत में 17 यात्रियों की मौत...कई घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 9, 2021

भीषण सड़क हादसा...बस-लोडर की भिड़ंत में 17 यात्रियों की मौत...कई घायल



उत्तर प्रदेश के कानुपर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सड़क हादस में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार सचेंड़ी में बस औऱ लोडर के बीच आपने-सामने टक्कर हुई है. हादसे में बस पलट गई. बस कानुपर से गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी.

दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान किया है. मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम कानपुर को जांच के आदेश दिए हैं. जानकारी के अनुसार बस शताब्दी ट्रेवल्स की थी. दुर्घटना के समय बस की स्पीड ज्यादा थी. घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
सीएमो पहुंचे अस्पताल

हादसा सचेंडी में हुआ है, यहां तेज रफ्तार बस ने पहले लोडर को टक्कर मारी इसके बाद पुल से नीचे गिर गई. घायलों को हैलेट अस्पताल भेजा जा रहा है. सीएमो घायलों के इलाज की व्यवस्था देखने के लिए खुद हैलेट अस्पताल पहुंच गए हैं. जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक कल्याणपुर ब्लॉक के ईश्वरीगंज और लालपुर गांव के हैं.
21 लोगों को हैलेट अस्पताल लाया गया

पुलिस ने बताया कि बस और लोडर के बीच आमने सामने टक्कर हुई है. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. घायलों का इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा है. बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी. अब तक कुल 21 लोगों को हैलेट अस्पताल में लाया गया है. इनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में हुए दर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. वहीं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी.

No comments:

Post a Comment