BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लॉकडाउन मे शराब पार्टी करने पहुचे युवकों की कार पलटी...हुई चकनाचूर....चार की हालत गंभीर पढ़ें पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 10, 2021

लॉकडाउन मे शराब पार्टी करने पहुचे युवकों की कार पलटी...हुई चकनाचूर....चार की हालत गंभीर पढ़ें पूरी खबर



लॉकडाउन मे शराब पार्टी करने गए युवकों की कार खाई में पलटी
कार सवार 5 युवक हुए हादसे मे हुए घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

बरगी के काली मंदिर के समीप हुई घटना

युवक शराब के नशे में थे चूर



जबलपुर: कोरोना महामारी में जहाँ एक ओर लोग इस बीमारी से जूझ रहे है । वही दूसरी ओर युवा शराब के लिए जबलपुर से बरगी की ओर रुख कर रहे है ।

पुलिस चौकी बरगी नगर से प्राप्त जानकारी अनुसार कार क्रमांक MP-20-CH -6614 बरगी नगर से बरगी की ओर जा रही थी । तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर चोरई स्थित काली मंदिर के सामने खाई में गिर कर पलट गई । कार सवार पाँच युवकों मे से चार की हालत गम्भीर और एक कि सामान्य बताई जा रही है ।

वही इस पूरे सड़क हादसे की जानकारी राह चलते राहगीरों ने बरगी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई । चौकी व बरगी थाने के स्टाफ ने 108 एम्बुलेंस और एन एचएआई की एम्बुलेंस की मदद से गम्भीर रूप से घायल पाँचो युवको को जबलपुर के जिला अस्पताल मेडिकल भिजवाया गया । जहाँ घायलों का चिकित्सकों द्वारा ईलाज किया जा रहा है ।

प्रत्यदर्शियों के मुताबिक पाँचो युवक अत्यधिक शराब के नशे में थे जिस कारण यह सड़क हादसा हुआ । वही मौके पर पहुँची पुलिस ने पाँचो घायलों से नाम पता पूछने की कोशिश की पर शराब अधिक पीने के चलते कोई भी कुछ नही बात पा रहा था ।

पुलिस ने तत्काल कार का रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च किया तो पता चला कि कार क्रमांक MP-20-CH-6614 नीरज दुबे पता तुलसीनगर चेरीताल वार्ड का होना पाया गया । पाँचो कार सवार कौन है और वे बरगी नगर क्या करने आये थे अभी इसकी ज़ाच बरगी नगर पुलिस कर रही है ।

सवाल यह है कि कोरोना कर्फ़्यू के दौरान पांच युवक एक कार में सवार होकर जबलपुर से कैसे बाहर आ गये ?








क्या चेक पॉइंट पर उन्हें नही देखा गया ?





No comments:

Post a Comment