BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर एक तरफ झेल रहा संक्रमण का दंश, दूसरी तरफ बिजली विभाग ने भी झटका देना किया शुरू.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 10, 2021

नगर एक तरफ झेल रहा संक्रमण का दंश, दूसरी तरफ बिजली विभाग ने भी झटका देना किया शुरू....


रेवांचल टाइम्स :- जहाँ एक तरफ पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है वही नैनपुर नगर और आसपास के ग्रामीण इलाको में कोरोना महामारी की समस्या से जूझ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग ने भी झटका देना शुरू कर दिया है, विद्युत वितरण केंद्र नैनपुर अंतर्गत बिजली की अघोषित कटौती से नगरवासी हलाकान हैं। लंबे समय से नगर में यह खेल जारी है, लेकिन समस्या सुनने कोई तैयार नहीं है, शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी वही रटा-रटाया जवाब दे देते हैं कि मेंटीनेंस का काम चल रहा है।


नगर के उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब भी मौसम खराब होता है यह हवा तूफान चलती है, विद्युत विभाग लंबे समय तक कटौती करता है जिससे लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस समय नगर में बिजली की कटौती तेजी से हो रही है, रात के वक्त अचानक बिजली गुल होने से लोगों को रात भर बिजली का इंतजार करने के बावजूद भी बिजली नही आती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से जारी इस बिजली की कटौती से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का आक्रोश विभाग के प्रति बढ़ता जा रहा है।क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब से मड़वास मे नए जेई की पदस्थापना हुई है तब से बिजली की कटौती मे तेजी आई है, बताया गया कि रात के वक्त अचानक बिजली गुल होने से लोगों को रात भर बिजली का इंतजार करने के बावजूद भी बिजली नही आती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से जारी बिजली की अघोषित कटौती से नगर के उपभोक्ताओं का आक्रोश विभाग के प्रति बढ़ता जा रहा है।


नैनपुर वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली की कटौती को हमेशा मेंटीनेंस का बहाना देकर जनता के सवालों को टाल दिया जाता है। दिन हो या रात कभी भी बिजली गुल हो जाती है और कब आएगी इसका कोई जवाब देने को तैयार नहीं रहता। बताया गया कि इनदिनों सर्वाधिक बिजली कटौती की समस्या से नगर जूझ रहा है, एक तरफ से नगर में कोरोना का संकट दूसरी तरफ बचाव हेतु लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों पर कैद होकर रह गए इस समय मनोरंजन के लिए लोगों को टेलीविजन वगैरा की अधिक आवश्यकता रहती है एवं रात में बारिश होने से दूसरे दिन दोपहर में अधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है उस पर यह बिजली की कटौती लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। ऐसे समय पर लोगों को बिजली सप्लाई की अधिक जरूरत होती है ताकि लोग सुकून से अपने घरों पर रह सके और अपना एवं अपने परिवार का टेलीविजन के माध्यम से मनोरंजन करते रहें। लेकिन  बार-बार बिजली गुल होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, और जब उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पास फोन लगाते हैं तो यही कहा जाता है कि मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है। 


दिनोंदिन बिजली की कटौती बढ़ती ही जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारी इसे कटौती न कहकर सुधर कार्य के लिए बिजली बंद होना बता रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं। नगर के लोगों ने बताया कि अनियमित बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी और खालीपन का सामना करना पड़ रहा हैं। चाहे प्राइवेट  हो या रेलवे विभाग कटौती का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। मनमाने ढंग से किसी भी वक्त कटौती की जा रही है।


गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा हर साल मेंटनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद भी जब बारिश शुरू होती है, तो आए दिन लाइनों में फाल्ट व बिजली के तार टूटने जैसी समस्याएं आती हैं। ऐसे में विभाग द्वारा मेंटनेंस के नाम पर किए गए लाखों रुपए की राशि व्यय करने पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। 


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment