BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला सचिव संघ और रोजगार संघ ने की सरकार से की माँग की पुनः कोरोना योद्धा में किया जाए शामिल,कोरोना योद्धा नहीं तो काम नहीं - माखन उइके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 10, 2021

जिला सचिव संघ और रोजगार संघ ने की सरकार से की माँग की पुनः कोरोना योद्धा में किया जाए शामिल,कोरोना योद्धा नहीं तो काम नहीं - माखन उइके




रेवांचल टाईम्स :- जिले के ग्राम पंचायत सचिव ने माँग की है कि प्रदेश व जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिब व रोजगार सहायक को जल्द से जल्द कोरोना योद्धा में शामिल किया जाए  कोरोना योद्धा में शामिल नही तो काम नही।



            म.प्र.सरकार द्वारा 24/04/2021 आदेश जारी किया था जिसमें कोरोना काल में काम कर रहे कर्मचारियों को कोरोना योद्धा में शामिल करने के लिए जिला कलेक्टरों को आदेशित किया गया था।

      मंडला जिले में भी समस्त सचिव एवं रोजगार सहायक अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ कर रहे हैं जिसमें कुछ साथी कोरोना से संक्रमित भी हुए हैं। ईश्वर की कृपा से यहां कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी, परन्तु पूरे प्रदेश भर में हमारे बीच के 45 - 50 साथियों ने अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं है।

साथियों पंचायत सचिव संगठन जिला मंडला एवं रोजगार सहायक संघठन द्वारा 22/04/2021 को कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया था जिसमें सचिवों एवं रोजगार सहायकों को कोरोना योद्धा घोषित करने का निवेदन किया गया था। परंतु जिले की मुखिया ने कोई ध्यान नहीं दिया।और हम अपने काम दिन रात करते रहे।

इसी बीच प्रदेश के दोनों संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक साथ हुंकार भरी और पूरे प्रदेश में सरकार और कलेक्टरों को नींद से उठाने के लिए 6-7 मई को पुनः ज्ञापन सोंपे गया,इसी तारतम्य में मंडला में भी संयुक्त मोर्चा द्वारा ज्ञापन 07/05/2021को जनपद सीईओ एवं कलेक्टर को दिया गया। जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि यदि 09/05/2021 तक कोराना योद्धा के आदेश  नही किये जाता तो हम सभी कार्यालय बंद कर कोई भी काम नहीं करेंगे, और अपने परिवार के साथ रहेंगे। लेकिन दुर्भाग्यवश कलेक्टर ने पुनः कोई आदेश जारी नहीं किया। 

       साथियों सरकार और कलेक्टरों के लिए हम दिन रात एक कर के काम करते रहते हैं प्रदेश और जिला नम्बर एक बनाते हैं,आज उन्हें हमारी जिंदगी की और हमारे परिवार की कोई परवाह नहीं है।

           आज से हम अपने प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार मंडला जिले के समस्त पंचायत कार्यालय बंद रखेंगे, किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं करेंगे। समस्त सचिव एवं रोजगार सहायक प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशों का पालन करें।

जब तक कोरोना योद्धा नहीं कोई काम नहीं।

          इनका कहना 

      पूरे देश कोरोना महामारी फैली हुई है अब तो गांव गांव तक ये महामारी फैल चुकी है। कुछ हमारे साथी भी इसकी चपेट में चुके कुछ लोगो का तो देहांत हो गया उनके पीछे उनका पूरा परिवार छोड़ गए हम सभी साथी दिन रात काम कर रहे और अब हम ज्ञापन के माध्यम से सरकार से माँग कर रहे कि हमे पुनः कोरोना योद्धा में शामिल किया जाये।

                    माखनलाल उईके

                         जिला अध्यक्ष

             म.प्र. पंचायत सचिव संगठन मंडला

No comments:

Post a Comment