रेवांचल टाइम्स। बिछिया मार्केट में इन दिनों दवाई दुकान संचालक चांदी कूट रहे है , कमाई करने के मामले में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं गरीब जनता को मनचाहे रेट में सैनिटाइजर एवं अन्य दवाइयां दे रहे हैं इन सब बातों से बेखबर प्रशासन अभी तक कोई भी कार्यवाही करने में सफल नहीं हुआ है लगातार जानकारी मिल रही है कि भुआ बिछिया के अंतर्गत रेस्ट हाउस मार्ग में संचालित ताज मेडिकल के संचालक मतीन मंसूरी दवाई दुकान अपनी पत्नी के नाम से संचालित कर रहा है , एवं फार्मासिस्ट की खुद की डिग्री दुकान में लगाये हुए है।
क्या कहता है नियम
दवाई दुकान संचालकों के लिए नियम की आवश्यकता पड़ती है उसमें दवाई दुकान संचालन के लिए फार्मेसी की डिग्री के साथ प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है , साथ कि दुकान संचालित करने के लिए फार्मासिस्ट होना अति आवश्यक है।
दवाई दुकान पर होगी कार्यवाही – तहसीलदार
लगातार शिकायत मिल रही थी कि दुकान संचालक शाबरी मंसूरी व उनके पति मतीन मंसूरी जो सरकारी शिक्षक है मनमाने रेट में दवाइयां सेनेटाइजर एवं अन्य सामान दे रही थी , रविवार को बिछिया निवासी इरशाद खान जो किसी मरीज की मदद हेतु दुकान गए थे जिसमें लगभग 1500 की गलत दवाई देने के पश्चात वे जब दवाई लौटने गए तो संचालक द्वारा कोरोना मरीज के घर से दवाई आई है हम वापस नही कर पाएंगे , इसकी शिकायत तहसीलदार से की गई , शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार मोके पर दवाई दुकान पर पहुंचे और उन्हें हिदायत देने के बाद दुकान संबंधित समस्त दस्तावेज पेश करने के लिए दुकान संचालक को कहा, साथ ही उचित दाम पर लोगों को दवाई देने के लिए चेताया , इन सब के बाबजूद बिछिया की जनता द्वारा लगातार कार्यवाही की मांग की जा रही है , अब आगे देखना है कि कब कार्यवाही की जाती है।

No comments:
Post a Comment