रेवांचल टाइम्स - कोरोना काल में व कोरोना कर्फ्यू में नियम के विरुद्ध संचालित दुकाने पैथोलॉजी लैब एवं बेवजह घूमने वालों पर शासन प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है | शुक्रवार को सिवनी बारह पत्थर क्षेत्र स्थित एसपी बंगले के समीप पैथोलॉजी व एक अन्य पैथोलॉजी को सील किया गया है | शहर में स्थित पैथोलॉजी लैब द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका आमला द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें एसपी बंगले के समीप संजीवनी पैथोलॉजी
एवं बाहुबली चौक स्थित दीपिका पैथोलॉजी सिवनी को निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूल किए जाने एवं रेट लिस्ट चस्पा ना किए जाने के साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक उपस्थित न होने के कारण दोनों पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया है।
अखिलेश बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट
Tags
collector-mandla
corona
corona effect
corona positive
corona teeka
corona-news
corona-update
police
sivni
Top

