BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: 69 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए....लगाए गए 1383 कोविड टीके.....जिले में आज 6 कोरोना केस मिले..पढ़ें सब कुछ एक ही खबर में (23 मई अपडेटेड) - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 23, 2021

मण्डला: 69 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए....लगाए गए 1383 कोविड टीके.....जिले में आज 6 कोरोना केस मिले..पढ़ें सब कुछ एक ही खबर में (23 मई अपडेटेड)

 

जिले में आज 6 कोरोना केस मिले

 


मण्डला 23 मई 2021

22 मई 2021 की शाम 4 बजे से 23 मई 2021 की शाम 4 बजे तक 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार बम्हनी के वार्ड नंबर-11 निवासी 22 वर्षीय पुरूष, गोकुलथाना नैनपुर निवासी 70 वर्षीय महिला, गौराछापर निवासी 18 वर्षीय बालिका, सहजपुर निवासी 34 वर्षीय महिला, लुटिया रामनगर निवासी 26 वर्षीय पुरूष एवं सुभाष वार्ड मंडला निवासी 37 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।


69 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

 मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 22 मई की शाम 4 बजे से 23 मई की शाम 4 बजे तक जिले में 69 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।


23 मई को लगाए गए 1383 कोविड टीके

 

सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनता को एक मार्च 2021 से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिले में 23 मई को 11 केन्द्र बनाए गए। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों को 23 मई को शाम 4 बजे तक कुल 1383 टीके लगाए गए।

No comments:

Post a Comment