एलोपैथी पर विवादित बयान देकर बाबा रामदेव घिर गए हैं। बाबा ने कहा कि मरीज कोरोना से कम, एलोपैथिक दवाओं से ज्यादा मरे हैं। इस पर बवाल हो गया है। हालांकि, बाबा के साथी बालकृष्ण ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बाबा की आधुनिक विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा पद्धति को चुनौती देने की मंशा नहीं थी। यह सफाई उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के उस आरोप के बाद दी है, जिसमें उसने बाबा रामदेव पर एलोपैथी इलाज के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। डॉटर्स की संस्था ने रामदेव पर मुकदमा चलाने की मांग भी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में आईएमए ने कहा, सोशल मीडिया पर रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाबा एलोपैथी को बकवास और दिवालिया साइंस कह रहे हैं। इससे पहले कोरोना के लिए बनाई गई अपनी दवा की लॉन्चिंग के दौरान भी रामदेव ने डॉटर्स को हत्यारा कहा था। रामदेव और उनके साथी बालकृष्ण बीमार होने पर एलोपैथी इलाज लेते हैं। इसके बाद भी अपनी अवैध दवा को बेचने के लिए वे लगातार एलोपैथी के बारे में भ्रम फैला रहे हैं। आईएमए ने लिखा है, बाबा रामदेव ने ये दावा किया है कि रेमडेसिविर, फेवीलू और दूसरी ड्रग्स की वजह से लाखों लोगों की मौत हुई है। ये भ्रम फैलाने के लिए बाबा रामदेव पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
Sunday, May 23, 2021
Home
baba-ramdev
Country
india
Top
रामदेव और उनके साथी बालकृष्ण बीमार होने पर एलोपैथी इलाज लेते....उसी के बारे में ये उल्टा सीधा बोला....IMA ने की मुकदमा चलाने की मांग

Tags
# baba-ramdev
# Country
# india
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
baba-ramdev,
Country,
india,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment