BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Corona Curfew Jabalpur: चेकिंग के दौरान महिला का सिर फूटा, मचा बवाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 23, 2021

Corona Curfew Jabalpur: चेकिंग के दौरान महिला का सिर फूटा, मचा बवाल





जबलपुर | लॉकडाउन के दौरान गवारीघाट नर्मदा रोड रामपुर चौराहे पर रोज की तरह ही मास्क चैकिंग अभियान लगाया गया था। शनिवार 22 मई को ही चैकिंग अभियान के दौरान एक्टिवा में सवार वाहन चालक को रोकने के लिए पुलिस द्वारा डंडा चलाया गया जिसमें एक महिला आरती राजपूत घायल हो गई, इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा,सूत्रो से मिली जानकारों के अनुसार जोगी मोहल्ला निवासी अविनाश राजपूत अपनी माँ आरती राजपूत को लेकर कहीं जा रहा था। रामपुर चौराहे पर चैकिंग कर रहीं दो महिला पुलिस कर्मियों ने डंडा लहराया जिसके कारण गाड़ी बहकने से दोनों गिर गये और महिला के सिर में गंभीर चोट लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और महिला को उसका बेटा पैदल ही इलाज कराने सुले अस्पताल ले गया। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि एक्टिवा सवार को रोका गया तो उसने भागने की कोशिश की जिससे गाड़ी स्लिप हुई और दोनों गिर गये थे। इसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है। घटना पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरा घटना क्रम का वीडियो बना लिया और वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

No comments:

Post a Comment