BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में 18+ युवाओं में वैक्सीन लगवाने को लेकर दिखा भारी उत्साह,अधिक संख्या में पहुंच रहे वैक्सीनेशन सेंटर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 23, 2021

नैनपुर में 18+ युवाओं में वैक्सीन लगवाने को लेकर दिखा भारी उत्साह,अधिक संख्या में पहुंच रहे वैक्सीनेशन सेंटर




रेवांचल टाइम्स:- युवाओं में कोरोना को हराने के लिए पूरा जोश है। नैनपुर नगर में भारी संख्या में युवा निकलकर रेलवे प्राथमिक शाला वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं और निडर होकर वैक्सीन का डोज़ ले रहे हैं। और लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।


वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन सेंटर में समाज सेवी युवाओं द्वारा सैनिटाइजर वितरण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नगर के रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली, राजेश हसाणी, संजय नागपाल, शुभम चौरसिया, विशाल अवधवाल, गणेश एवं शब्द पावर न्यूज़ के पत्रकार सतेंद्र तिवारी द्वारा लोगों को सैनिटाइजर की बोतल वितरण कर वैक्सीन के प्रति जागरुक करने एवं स्वास्थ्य कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के साथ मिलकर व्यवस्थाएं बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं।


वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार तेजी से प्रचार और लोगों से आह्वान किया जा रहा है। जनवरी में इसकी शुरूआत स्वास्थ्य कर्मचारियों से हुई थी। उसके साथ यह बढ़ते हुए 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग को वैक्सीन लगाई जाने लगी। फिर 45 से 59 साल की उम्र के लोगों को लगी तो अब 18 से 44 साल तक व्यक्ति को लग रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नैनपुर रेलवे प्राथमिक शाला वैक्सीनेशन सेंटर में लगभग 300 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई।


जिसमें स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग रहा नगर स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ सुरेंद्र वरकडे निरंतर वैक्सीनेशन सेंटर में व्यवस्थाएं बनाते दिखाई दिए।वहीं पुलिस विभाग का भी पूरा सहयोग मिला। युवाओं में वैक्सीन के प्रति अधिक जोश देखने को मिला भारी संख्या में युवा वैक्सीन लगाने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं और अपने साथी मित्र एवं आस-पड़ोस के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।


वैक्सीन लगाने का काम तेजी से चल रहा हैं। हर उस व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने चाहिए जिसने नहीं लगवाई है। लोगों को पूरा सप्ताह वैक्सीन लगाई जा रही हैं। स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर जमाए हुए हैं एवं लोगों की सुविधाओं के लिए नगर का स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, एवं रेलवे विभाग पूरा सहयोग कर रहा है।


18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। इससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकेगा। स्वयं को, परिवार को, एवं नगर को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। नैनपुर नगर में स्वास्थ्य विभाग समाजसेवी एवं नगर की जनता के सहयोग से कोरोना संक्रमण के मरीजों को हर संभव इलाज दिलाने का प्रयास लगातार हो रहा है। जिसमें समाजसेवी युवाओं का भी विशेष योगदान रहा है। आक्सीजन व दवाओं की आपूर्ति बढ़ाई गई है। जिस भी मरीज को आक्सीजन की आवश्यकता है, उसे हर हालत में आक्सीजन उपलब्ध कराने में सरकार लगातार सभी प्रयासरत है।

वैक्सीन भी पर्याप्त मात्रा में नैनपुर नगर में उपलब्ध हो रही है और भारी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment