BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चोर चुस्त-पुलिस सुस्त,मध्यप्रदेश के इस गांव में चोरों ने एक साथ तीन घरों में की लाखों की चोरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 23, 2021

चोर चुस्त-पुलिस सुस्त,मध्यप्रदेश के इस गांव में चोरों ने एक साथ तीन घरों में की लाखों की चोरी



जबलपुर। पनागर के डुंगरिया में बीती रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में धावा बोल दिया। तीनों घरों से चोरों ने लाखों रुपए नगद और लाखों का जेवरात पार किया लेकिन उनमें से एक घर से करीब 20 से 25 लाख रुपए के जेवरात और नगदी ले गए।


घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है और वह हर हाल में जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।


30 तोला सोना, 4 लाख कैश गायब
डुंगरिया निवासी हसन लाल पटेल ने बताया कि बीती रात उन्होंने और उनके परिजनों ने भोजन किया और फिर थोड़ी देर आपस में बातचीत करने के बाद सोने चले गए। सुबह जब सोकर उठे तो घर के एक कमरा अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था।

चैक करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 4 लाख रुपए नगद, 30 तोला सोना और करीब 15 तोला चांदी वहां से गायब थी। आंगन में जाकर देखा तो घर का मुख्य गेट भी खुला पड़ा था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर घर के अंदर छत के रास्ते से आए और चोरी करके घर का मेन गेट खोलकर बाहर निकल गए।

बाकी दो घरों में भी नहीं लगी भनक
जानकारी के मुताबिक बीती रात चोरों ने हसन लाल पटेल के घर के अतिरिक्त पुरुषोत्तम पटेल और सतीष सेन के घरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पुरुषोत्तम के घर से 45 हजार नगद और 7 तोला सोना और सतीष सेन के घर से 10 हजार नगद के साथ 3 तोला सोना चुरा लिया।

जुआरियों पर है शक
ग्रामीणों ने बताया कि पनागर में नहरों के आसपास इस समय बड़ी संख्या में जुआरियों का जमघट लग रहा है। जिससे असमाजिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। उन्हें शक है कि जुआरियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि तीन दिन पहले भी सत्येंद्र पटेल के घर में चोरी हुई थी और वारदात का अंजाम देने के बाद चोर सीसीटीवी कैमरा भी निकालकर ले गए थे। बता दें कि पिछले वर्ष भी क्षेत्र के एक समृद्ध किसान के घर में भी 20 लाख की चोरी हुई थी लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।


No comments:

Post a Comment