अभियान में डाइट प्लान बताना था, डाॅक्टर समझा रही थी ‘प्रभु यीशु की प्रार्थना करो, सब ठीक हो जाओगे’,
किल कोरोना अभियान धर्म प्रचार का रूप ले लेगा, ऐसा प्रशासन ने भी नहीं सोचा होगा। शनिवार को एक संविदा डॉक्टर डाइट प्लान की बजाय ईसाई धर्म का प्रचार करते मिली। वह ग्रामीणों को समझा रही थी कि ‘प्रभु यीशु की आराधना करो तो तुम ठीक हो जाओगे।’ शनिवार दोपहर को हिंदू संगठन के लोगों को जानकारी मिली तो बाजना थाने पहुंचकर शिकायत की। प्रथमदृष्टया मामला धर्मांतरण का दिखा तो एसपी और कलेक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर को थाने बुलाकर पूछताछ की। जांच बाजना तहसीलदार बीएस ठाकुर को दी है।
इंदौर निवासी डॉ. संध्या तिवारी बीएएमएस डिग्री धारी हैं और फरवरी से बाजना में पदस्थ हैं। किल कोरोना अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। सर्वे करने वाली टीम में शामिल डॉ. संध्या भी घर-घर जा रही थीं और लोगों को दवाओं और डाइट के बारे में समझाने के साथ ईसाई धर्म प्रचार के पर्चे दिखा कर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। पर्चे बांटने के साथ डाइट प्लान तो एक तरफ रख दिया और लोगों को समझा रही थी कि ‘ईसा मसीह की प्रार्थना करो तो निगेटिव हो जाओगे। मैंने भी प्रार्थना की है। मुझे लाभ मिला है। तुम्हें भी मिलेगा।’
सर्वे में टीम को आगे भेज कर ग्रामीणों को थमाती थी पर्चे
बाजना के विजय पंवार ने बताया बाजना में सर्वे चल रहा था। लोगों ने बताया तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। युवती से पूछा तो उसने कहा मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं। जो मुझे अच्छा लग रहा है वही कर रही हूं। किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही हूं। गांव वालों ने बताया सर्वे की टीम के लोगों को आगे भेज दिया। इसके बाद पर्चा दिखाकर प्रार्थना करने से कोरोना खत्म हो जाने की बात कहने लगी।
आधा फोटोकॉपी और आधा हाथ से लिखा है पर्चा
जानकारी के अनुसार डॉ. संध्या के पास मिला पर्चा आधा फोटोकॉपी और आधा हाथ से लिखा है। पर छह के एक हिस्से में हाथ से प्रभु यीशु की प्रार्थना लिखी है। फोटोकॉपी में ईसाई धर्म प्रचार करने वाले चैनलों के प्रोग्राम की जानकारी है। पर्चे में हाथ से इंटरनेट पर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही वेबसाइटों के वेब एड्रेस, यू-ट्यूब चैनल की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं। चंगाई गवाही का नंबर भी लिखा है।
प्रतिवेदन अफसरों को भेजेंगे
बाजना तहसीलदार बीएस ठाकुर ने बताया कि ईसाई धर्म का प्रचार किए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर उक्त महिलाकर्मी के कथन लिए गए हैं। उसके पास से पर्चे मिले हैं। प्रकरण में जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है। बाजना थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच में तथ्य आने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
सर्वे में टीम को आगे भेज कर ग्रामीणों को थमाती थी पर्चे
बाजना के विजय पंवार ने बताया बाजना में सर्वे चल रहा था। लोगों ने बताया तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। युवती से पूछा तो उसने कहा मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं। जो मुझे अच्छा लग रहा है वही कर रही हूं। किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही हूं। गांव वालों ने बताया सर्वे की टीम के लोगों को आगे भेज दिया। इसके बाद पर्चा दिखाकर प्रार्थना करने से कोरोना खत्म हो जाने की बात कहने लगी।

No comments:
Post a Comment