रेवांचल टाईम्स :- स्मार्ट सिटी अस्पताल के खिलाफ पत्रकार नितेश शर्मा की शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। सीएम हेल्प लाइन के प्रभारी द्वारा अस्पताल प्रबंधन और शिकायतकर्ता दोनों से चर्चा कर उनकी बातों को सुना गया। नितेश ने बताया कि उनके पास आकाश गुप्ता का फोन आया और उन्होंने पूछा कि आपकी शिकायत पर आप क्या कार्रवाई चाह रहे हैं। नितेश ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए मैं अंतिम सांस तक अपनी मां के लिए लड़ाई लडूंगा । चिकित्सा जैसे पुण्य कार्य को बदनाम करने वाले इस अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। शासन के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का न तो यहां पालन हो रहा है और न ही स्मार्ट सिटी अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। कागजों में सारा गोलमाल हो रहा है।
यहां नियम नाम की चीज नहीं है
स्मार्ट सिटी अस्पताल शासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नहीं कर रहा है। इसके प्रमाण यहां हर ओर देखने मिल जाएंगे। इतना ही नहीं इस अस्पताल में बहुत से खामियां हैं जिन्हे आने वाले दिनों में सभी के सामने लाया जाएगा। कितना प्रशिक्षित स्टॉफ होना चाहिए, अस्पताल के मापदण्ड के अनुसार क्षेत्र का विवरण भी नहीं रखा गया है
पत्रकार संगठन उठाएंगे आवाज
पूरे मामले में पत्रकार संगठनों ने भी संज्ञान लिया है जो इस बारे में कलेक्टर सहित सीएम तक अपनी आवाज बुलंद करने जा रहे हैं। इसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है जिसके तहत प्रशासन के सामने ये बात रखी जाएगी कि शासन द्वारा पत्रकारों के लिए जो घोषणाएं हुई हैं उनका पालन क्यों नहीं किया जा रहा।

No comments:
Post a Comment