BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश के इस जिले में 8 दिन और बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, इसके बाद कुछ प्रतिबंधों के साथ मिलने लगेगी छूट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 23, 2021

मध्यप्रदेश के इस जिले में 8 दिन और बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, इसके बाद कुछ प्रतिबंधों के साथ मिलने लगेगी छूट



जबलपुर में 24 मई की सुबह 6 बजे बजे से 1 जून की सुबह 6 बजे तक जनता कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। गृह विभाग के आदेश को जारी रखने का यह निर्णय जिला काइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने लिया है। इसी के साथ जिले में शराब दुकान भी बंद रहेंगी। जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही एक जून से कुछ प्रतिबंधों के साथ छूट मिलने की उम्मीद है।

इसके पहले जिले में जनता कोरोना कर्फ्यू को 17 मई को 24 मई तक के लिए बढ़ाया गया था। रविवार को दोपहर में गृह विभाग ने कलेक्टर की अनुशंसा पर इसे बढ़ाकर 1 जून की सुबह 6 बजे तक कर दिया है। इस दौरान होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। गृह विभाग एक जून से लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी में है।

जिले में पॉजिटिविटी रेट घटकर 3 % पर आ गया है
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया, जबलपुर में पिछले 26 दिनों से नए प्रकरणों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्य बढ़ी है। वहीं, नए केस में भी कमी आई है। यही कारण है कि जिले में पॉजिटिविटी रेट 11 % से घटकर 3 % पर आ गया है। रिकवरी रेट भी बढ़कर लगभग 94 % हो गया है। सीएम ने पूर्व में ही कहा था कि 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों को खोलने पर विचार किया जा सकता है।



No comments:

Post a Comment