BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दादागिरी पर गाज: कलेक्टर ने युवक को मारा थप्पड़, सीएम ने तत्काल प्रभाव से हटाया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 23, 2021

दादागिरी पर गाज: कलेक्टर ने युवक को मारा थप्पड़, सीएम ने तत्काल प्रभाव से हटाया



छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटाने के निर्देश दिए हैं. हाल ही में रणबीर शर्मा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वह एक युवक के साथ बदसलूकी करते नजर आए थे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर रणबीर शर्मा को हटाने के निर्देश दिए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वह एक युवक के साथ बदसलूकी करते नजर आए थे।

आईएएस एसोसिएशन ने भी

रणबीर शर्मा के व्यवहार की निंदा की है. संघ का कहना है कि उनका व्यवहार बुनियादी शिष्टाचार के खिलाफ है।

उधर, सीएम बघेल ने ट्विटर के जरिए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है. यह बेहद दुखद और निंदनीय है. छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं. किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है. इस घटना से क्षुब्ध हूँ. मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ



गौरव कुमार सिंह बने सूरजपुर के नए कलेक्टर

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के बाद अब गौरव कुमार सिंह को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है. वहीं, रणवीर शर्मा को मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भेजा दिया गया है. रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव कुमार सिंह को अब नई जिम्मेदारी दी गई है.

बता दें कि रणबीर शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले एक युवक के मोबाइल को तोड़ते और फिर उसे चाटा मारते दिख रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद रणबीर शर्मा की काफी निंदा हो रही थी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगातार उन पर कार्रवाई का दबाव बन रहा था.


No comments:

Post a Comment