Breaking

revanchal times new

सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से जनसेवा के हर संभव प्रयास कर रही भाजपा

 





रेवांचल टाईम्स : सेवा ही संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के आव्हान पर किसान मोर्चा ने देश भर में सेवा ही संगठन अभियान के तहत सेवा कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुआ बिछिया में भी भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पूर्व विधायक श्रीमति पिंकी शिवराज शाह जी के मुख्य आतिथ्य में पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह शिवा भैया, विधानसभा प्रभारी किसान मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बिछिया, वरिष्ठ समाजसेवी श्री आलोक दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अशोक नानकानी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा बिछिया प्रकाश साहू, पूर्व मंडल महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में सेवा ही संगठन अभियान के तहत मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया। सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मरीजों की उपस्थिति रही।

#सेवा ही संगठन

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new