रेवांचल टाइम्स| कोरोना संकटकाल के बीच भी मध्यप्रदेश में तेजी से सड़क हादसों की तादाद बढ़ती ही जा रही है, अब हादसे का एक और मामला मध्यप्रदेश के भिंड से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भिंड जिले में ट्रैक्टर और बाइक की भिंड़त होने से हुआ दर्दनाक हादसा, इस भीषण हादसे में मौके पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है।
जानिए कैसे हुआ हादसा:
हादसे का मामला मध्यप्रदेश के भिंड जिले का, मिली जानकारी के मुताबिक भिंड जिले के अकोड़ा कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक सवार में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस :
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा, पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। साथ ही अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि अकोड़ा के वार्ड क्रमांक 12 सेंट्रल के पास निवासी रविंद्र पुत्र मुंशीलाल खटीक सोमवार को अपनी बाइक लेकर पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था, वह वीरेंद्र ईंट भट्टा के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिरा और गहरी चोट आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आपको बताते चलें कि जहां सरकार सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हैरानी की बात यह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रुकने की बजाय तेजी से बढ़ रहे हैं, इससे पहले भी हादसे के कई मामले सामने आ चुके हैं।

No comments:
Post a Comment