BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोजाना आधा घंटा चलने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, कभी नहीं होगी दिल की बीमारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

रोजाना आधा घंटा चलने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, कभी नहीं होगी दिल की बीमारी



Health Care Tips: कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है. अब आपको अपनी सेहत का बहुत ज्यादा ख्याल रखना है. अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको इसे बढ़ाना ही होगा. आपको दिल से संबधित बीमारी से भी दूर रहना और अपनी बॉडी को सेहतमंद रखना पड़ेगा. इसके लिए आपको सुबह उठकर टहलना बहुत जरूरी है.

दुनियाभर में वॉकिंग (Walking) को बेस्‍ट वर्कआउट माना जाता है. किसी भी उम्र के लोग इसे बिना किसी उपकरण के कर सकते हैं. यदि आप रोजाना 30 मिनट से एक घंटे तक टहलते हैं तो आपकी बॉडी को इससे बहुत सारे फायदे मिलते हैं. यह आपकी फिटनेस को काफी लंबी उम्र तक बरकरार रखता है. कई बीमारियों से भी आपको बचाए रखता है. आइए आपको बताते हैं पैदल चलने के फायदे-





इम्‍यूनिटी बूस्‍टर

आपको यदि तुरंत सर्दी-खांसी हो जाती है तो आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है. इसलिए इम्‍यूनिटी बढ़ान के लिए आपको वॉक करना चाहिए. शोध के मुताबिक, जो लोग रोजाना 30 से 45 मिनट वॉक करते हैं उनमें 45 प्रतिशत कम बीमार पड़ने की संभावना होती है.

हार्ट को बनाता है मजबूत

रोजाना आधा घंटा वॉक करने से किसी भी तरह के कोरोनरी हार्ट डिजीज के खतरे को यह 19 प्रतिशत तक घटा देता है. अधिक देर तक और स्‍पीड में वॉक करने से खतरे का चांस और भी घटता है.

ज्‍वाइंट पेन से छुटकारा

यदि आपके हिप, घुटने की हड्डी में दर्द महसूस होता रहता है तो आपको रोजाना वॉक करना चाहिए. इससे आपके मसल्‍स मजबूत होते हैं. यह लुब्रीकेट करने में मदद करता है. अर्थराइटिस की समस्या वाले लोगों को तो वॉक जरूर करना चाहिए.

ब्‍लड शुगर रखता है नियंत्रित

रोज खाना खाने के बाद अगर आप वॉक करते हैं तो इसके आपका ब्‍लड शुगर नियंत्रित रहता है. शोध के मुताबिक, खाना खाने के बाद 15 मिनट तक वॉक करने से आपके ब्‍लड शुगर को कम रखा जा सकता है.



No comments:

Post a Comment