BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपदा में अवसर - नैनपुर नगर में पुलिस एवं आबकारी विभाग के संरक्षण में बेरोकटोक चल रहा शराब एवं सट्टे का अवैध व्यापार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

आपदा में अवसर - नैनपुर नगर में पुलिस एवं आबकारी विभाग के संरक्षण में बेरोकटोक चल रहा शराब एवं सट्टे का अवैध व्यापार

 



रेवांचल टाइम्स :- एक तरफ नैनपुर नगर संक्रमण का दंश झेल रहा है वहीं दूसरी तरफ शराब ठेकेदार और सट्टा व्यापारी अपने काले कारनामों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं नैनपुर नगर में इन्हें किसी का कोई डर नहीं है एवं शासन प्रशासन की कोई रोक टोक ना होने की वजह से सरेआम नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में शराब का कारोबार बिना किसी रोक-टोक फल फूल रहा है जिससे नगर के प्रत्येक वार्ड का माहौल खराब होता जा रहा है इस तरफ ना तो आबकारी विभाग का ध्यान जाता है और ना ही पुलिस प्रशासन का मानो ऐसा लगता है जैसे शराब ठेकेदार और सट्टा व्यापारियों को नैनपुर पुलिस की मौन सहमति प्राप्त है।


नैनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी में काम करने वाले मजदूर अपनी दैनिक मजदूरी की कमाई का पैसा अवैध रूप से नगर में कई जगह चल रहे सट्टे की दुकानों में सट्टा लगा कर खर्च कर देते हैं। 

नगर में कई जगह सट्टा खुलेआम संचालित होता है।


इस समय लॉकडाउन की स्थिति होने के कारण सट्टा खाईवाल घरों में व्हाट्सएप के जरिए लिखा पढ़ी कर रहे हैं। एवं फोन पे के माध्यम से पैसों का लेनदेन हो रहा है। जिससे अपराध अपने पैर पसार रहा है। वहीं नगर के चारों ओर लगभग प्रत्येक वार्ड में 24 घंटे अवैध शराब फुटकर व्यापारियों के माध्यम से बिक रही है। रात होते ही नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में शराबियों की भीड़ नजर आती है। 


जो कोरोना के नियमों का किसी भी तरह पालन नहीं करते। शाम के समय पुलिस की गस्त ना होने के कारण लोग बेखौफ शराब के अड्डों पर पहुंच रहे हैं। और भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग रही है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बन रहा है। प्रतिदिन देखा जाता है कि, शाम होते ही वार्डों में शराब के फुटकर ठिओं में युवा पीढ़ी का हुजूम उमड़ने लग जाता है। जिसमें खुलेआम शराब परोसी जा रही है। देर रात में नशे में धुत कई युवा नगर की सड़कों पर तेज गति से बाइक दौड़ा कर हो हल्ला करते हुए देखे जा रहे हैं। युवा पीढ़ी वार्ड की फुटकर दुकानों की संस्कृति में मशगुल होकर धीमे जहर की ओर अग्रसित होकर नशे की आदि हो रही है। इससे अपराध की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

इसके अलावा नगर के आसपास कई जगह अवैध रूप से सट्टे का कारोबार भी धड़ल्ले से जारी है। नगर में अवैध रूप से चल रहे ये कारोबार नगर की शांति में बाधक बने हुए हैं।


नैनपुर में पुलिसिया कार्यवाही की बजाए धडल्ले से अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने का कार्य चल रहा है।

जिसके चलते क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर सट्टा एवं शराब का कारोबार हो रहा है। नगर में सरेआम शराब ठेकेदार के कर्मचारी मोटरसाइकिल के माध्यम से नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में शराब पहुंचा रहे हैं। इन सभी मामलो की जानकारी पुलिस को है, मगर कार्यवाही करने में किसी भी तरह की रूचि नहीं दिखाई जाति है। जिसका बड़ा कारण अवैध कारोबारियों को पुलिस का संरक्षण मिलना है|


नैनपुर नगर अनलॉक होते ही सट्टे का कारोबार भी जोर शोर से चलने लगेगा। नैनपुर में कुछ लोग तो घूम-घूमकर भी सट्टा पट्टी लिखते हैं। पहले नैनपुर नगर में  एक या दो ही खाईवाल थे लेकिन अब शहर में खाईवालों की संख्या बढ़ गई है। खाई वालों के यहां काम करते हुए नए युवाओं ने इतना धन कमाया कि, स्वयं ही  खाईगिरी करने लगे। 


नगर में नये ठिये बनाकर अपने स्वयं के नये लड़कों को शहर में अलग-अलग जगह पान ठेलों की शक्ल में बैठा कर धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। यह नए ठिये वार्ड नंबर 4 उमरिया पान ठेले एवं किराना दुकान की आड़ में सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चलता है, सिवनी फाटक में लगभग दो जगह, सिवनी फाटक के आगे सुजीत लाज के सामने, वार्ड नंबर 9 में पीपल चौक में, इसी तरह लगभग नगर के प्रत्येक वार्ड में सट्टे का कारोबार फल फूल रहा है।

जिसका मुख्य खाईवाल निवारी विद्युत विभाग के सामने पान ठेले की शक्ल में बैठकर कार्य करता है, यहां खुलेआम सट्टा पट्टी लिखी जाती है। इसके अतिरिक्त कई साइकिल स्टोर, पान ठेला, गुमटी की आड़ में भी सट्टा-पट्टी लिखने का खेल चल रहा है। शहर से जुड़े कई गांवों में भी सट्टा कारोबारी पैर पसार चुके हैं। विडंबना यह है कि सट्टा के इस खेल में युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। अब तो विद्यार्थी, व्यवसायी और महिलाएं भी सट्टा खेलने के लिए पहुंचने लगी हैं।


साथ-साथ नगर में शराब का अवैध कारोबार लगभग प्रत्येक वार्ड में जैसे वार्ड नंबर एक में, वार्ड नंबर 4 में, वार्ड नंबर 7 में, वार्ड नंबर 8 में, वार्ड नंबर 9 में, एवं सबसे अधिक वार्ड नंबर 10 में शराब का कारोबार धड़ल्ले से बिना किसी रोक-टोक के किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक महिलाएं  इस व्यापार को अंजाम दे रही हैं। वार्ड नंबर 14 भी शराब के मुख्य अड्डे के नाम से मशहूर है। यहां सभी प्रकार की शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment