BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भुआ बिछिया हनुमान नाला एवं बंजारी के बीचो बीच केकरा नाला पर ट्रक और छोटा हाथी की हुई टक्कर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

भुआ बिछिया हनुमान नाला एवं बंजारी के बीचो बीच केकरा नाला पर ट्रक और छोटा हाथी की हुई टक्कर




         रेवांचल टाईम्स :- आज सुबह सुबह नेशलन हाइवे तीस जबलपुर रायपुर मार्ग पर भुआ बिछिया के पास बंजारी और हनुमान नाला के बीच मे अनियंत्रित ट्रक और छोटा हाथी के बीच जोरदार टक्कर हो गई वही इस जोरदार टक्कर से ट्रक में आग लग गई जैसे तैसे आग में काबू पाया गया वही जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 एच एस 3324 12 चक्का ट्रक गाड़ी मालिक प्रियांश रोडलाइंस रायपुर उम्र 25 वर्ष मोहदा पारा रायपुर से गाड़ी में लोहा एवं तार के बंडल लादकर महोबा यूपी जा रहा था




        छोटा हाथी गाड़ी नंबर एमपी 49 एल 0190 अब्दुल सत्तार पिता मोहम्मद शकील 22 वर्ष अधारताल जबलपुर से सामान लेकर अलमारी पेटी पलंग गद्दा लेकर बुआ बिछिया आ रहा था यहां से उसी नेवसा  जाना था कि केकरा नाला के पास आमने सामने से दोनों की टक्कर हुई छोटा हाथी पर किनारे में लगने पर वह नीचे खाई में जा गिरा लुढ़क कर सीधा खड़ा हो गया लेकिन उसमें रखा हुआ सारा सामान टूट-फूट और मुड गया रायपुर तरफ से आने वाला ट्रक जाकर पुलिया की पट्टी से टकराया टकराने पर चिंगारी से ट्रक पर लगी आग ट्रक जलकर पूरा हो गया खाक फिर दमकल वालों ने आकर तीन टैंकर पानी डाल डाल कर उसे बुझाया गाड़ियों के ड्राइवरों को कोई क्षति नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment