BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जागरूक युवकों ने खराब जर्जर सड़क की मरम्मत कर दिया लोगो को संदेश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 25, 2021

जागरूक युवकों ने खराब जर्जर सड़क की मरम्मत कर दिया लोगो को संदेश...



रेवांचल टाईम्स :-  आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के अंतर्गत गाड़ासरई बजाग मार्ग में बिही नाले के पास खराब जर्जर रोड के कारण आये दिन  दुर्घटनाए होती है। सड़क पूरी तरह से सड़क जर्जर हो चुकी है और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण आय दिन दुर्घटनाओ का डर बना रहता है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और गुणवत्ताहीन कार्य का परिणाम है कि सड़क की काफी बड़े क्षेत्र में की गिट्टी उखड़ गई है और वही सड़क पर जमा गिट्टी मिट्टी के कण के कारण उस पर वाहन निकालना काफी मुश्किल होने के साथ साथ वाहनों के गिरने की संभावना के चलते आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


 वही स्थानीय लोगों की शिकायतों पर भी जिम्मेदार विभाग गौर नहीं कर रहे है। क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात को सुचारू करने और लोगों की परेशानियां से निजात दिलाने कुछ जागरूक युवाओं ने आगे आकर खुद  ही प्रयास किया जिससे फिलहाल इस स्थान पर मार्ग से गुजरने में कुछ सुगमता हुई है।


 वही जानकारी के अनुसार इस मुहिम में क्षेत्र का युवा वर्ग जिसमें लालपुर निवासी श्रेष्ठ कंप्यूटर सेंटर गाड़ासरई के संचालक दिनेन्द्र कुमार साहू अपने गांव के सभी मित्रो के साथ सुबह चार बजे बिही नाले पहुंचे और सभी मित्रो के साथ मिलकर श्रमदान कर उखड़ी हुई रोड की गिट्टी को पूरी तरह से साफ कर दिया जिससे लोगों के आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके वही इस उखड़ी सड़क को साफ किया जिससे आसानी हो और दुघर्टनाओं को टाला जा सके। इस कार्य में नितिन दुबे, धीरेंद्र धुर्वे, संतोष धुर्वे, कल्लू बघेल, सोनू साहू, वीरेंद्र माझी, प्रशांत साहू आदि ने मिलकर घटना को टालने की दिशा में एक कोशिश की इन युवाओ ने जहां समाज की आगे आने का संदेश दिया वहीं चौपट हो चुकी प्रशासनिक व्यवस्था और चरम पर पहुंच चुके भ्रष्टाचार के बाद अब भविष्य में लोगों को खुद से ही अपने कार्य करने होगे इस बात का भी एहसास कराया। क्योंकि शासकीय विभाग करोड़ों की राशि डकार कर मुड़कर नहीं देखते वहीं प्रशासन को आमलोगों की समस्याओं से कुछ लेना देना ही नहीं है। वही क्षेत्र के जागरूक  युवाओं द्वारा किए गए इस सार्थक प्रयास की पूरे क्षेत्र में लोगो के द्वारा प्रसंशा की जा रही है वहीं क्षेत्र के नकारा निक्कमे जुमलेबाज जनप्रतिनिधियों और उन छुट भैयाओ नेताओ की नीयत और वजूद को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है जिन्हे आमजन की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं शासकीय विभागों से वसूली और नेताओं के पीछे घूमना भर इनका काम है। इन्हें जनता और जनता की मूलभूत सुविधाओं से कोई सरोकार नही ये केवल चुनाव के समय बोट मांगने आते है और जीतने के बाद ऐसे गायब होते है जैसे गधे के सिर से सींग धन्य है ऐसे जनप्रतिनिधि जो जनता के लिए सिर दर्द बने हुए है और आख़िर ऐसे नकारा नेताओ को जनता  कब तक अपना बोट देते रहेगीं...

No comments:

Post a Comment