रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर में कुछ दिनों से हवा तूफान एवं तेज बारिश की वजह से नगर पालिका जल सप्लाई के दौरान लगातार नलों में मटमैला पानी आ रहा था। जिसकी वार्ड वासियों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर नगर पालिका कर्मचारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी। जिसे अब सुधार कार्य कर साफ कर लिया गया है। अब नगर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होने लगी है। यहां नलों से गंदे पानी आने की शिकायत पर नगर पालिका मुख्य अधिकारी ने कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के लिए फटकार लगाई एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि इस आशय की खबर रेवांचल टाइम्स ने अपने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पोर्टल पर नैनपुर नगर में नलों से मटमैला पानी आने से बीमारी की आशंका’ शीर्षक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसका तत्काल असर हुआ। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि नगर थावर नदी पर डैम बना कर फिल्टर प्लांट की सहायता से नैनपुर नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। कुछ दिनों से अधिक बारिश होने की वजह से बारिश का मटमैला पानी नदी के साथ पानी में मिल गया और नलों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच गया । जिसके कारण कुछ दिनों से लगातार मटमैला पानी आ रहा था। एवं दूसरा कारण यह भी है की पाइप लाइन में जमी हुई सूखी मिट्टी पानी के तेज बहाव में मिलकर पानी को गंदा कर रही थी। जिसके लिए नगर पालिका कर्मचारी द्वारा सुधार कार्य कर लिया गया है, और अब लोगों के घरों में साफ पानी की सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। पानी को साफ और शुद्ध करने के लिए नगर पालिका के पास समुचित मात्रा में फिटकरी,एवं अन्य सामग्री उपलब्ध है, जिसकी सहायता से लगातार गंदे पानी की सप्लाई में सुधार कर लिया गया है।
नैनपुर नगर में रेवांचल टाइम्स की खबर का असर हुआ है. कुछ दिनों तक नगर पालिका सप्लाई द्वारा आ रहा मटमैला पानी अब साफ हो गया है. यही नहीं, नगर पालिका की सप्लाई नलो की धारा अब स्वच्छ और निर्मल सी हो गई है. पानी का न सिर्फ रंग बदल गया है, बल्कि उसके बहाव में भी काफी बदलाव आया है. मटमैला पन निकलने से लोगों के घरों में पानी अपने पुराने स्वरुप में नजर आने लगा है. मटमैले पानी की हालत में हुए इस बदलाव से वार्ड वासियों ने राहत की सांस ली हैं. वह अब स्वच्छ पानी पाकर निरोग रहने का अनुभव कर रहे हैं. एवं बिना किसी डर के नगर पालिका द्वारा सप्लाई किए गए जल का उपयोग कर रहे हैं।
वार्ड वासियों का कहना है कि रेवांचल टाइम्स पर खबर लगाऐ जाने एवं लोगों की लगातार शिकायत करने की वजह से ही नगर पालिका कर्मचारी अमला हरकत में आया.
उन्होंने ना सिर्फ दूषित पानी की समस्या को दूर किया बल्कि पानी की गति को भी बढ़ाने का प्रयास किया है।
जिससे लोगों को कम समय में अधिक जल प्राप्त हो रहा है। वार्ड वासियों ने नगरपालिका मुख्य अधिकारी, कर्मचारियों के कार्य की सराहना की एवं रेवांचल टाइम्स इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ पोर्टल का धन्यवाद दिया।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment