रेवांचल टाइम्स :- अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले बिछिया चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी द्वारा एक गरीब परिवार का छप्पर आंधी तूफान में उड़ गया था जिसकी फरियाद लेकर पीड़ित बिछिया चौकी पहुचा जहां चौकी प्रभारी को अपनी गरीब आसियाने की बात रो रो कर बताया जिस पर बिछिया चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी द्वारा अपने पैसे से गरीब का आशियाना बनवाया था जो काफी सुर्खियां बटोर रहा था
वही एक और डिंडौरी पुलिस की दरियादिली देखने को मिला जहां डिंडौरी जिला के थाना मेहदवानी अंतर्गत एक महिला झुनिया बाई ग्राम खेरदा निवासी अपने आवास के पैसे निकालने बैंक आई थी जो की अचानक से चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई उसी वक्त वहां से मेहदवानी थाना टीम की गाड़ी का निकलना हुआ पुलिस स्टाफ के ओमकार धुर्वे द्वारा तुरन्त गाड़ी खड़े कर महिला के पास गए और पानी पिलाया वा साथ ही साथ खाने को भी पूछा पुलिस की इस दरियादिली को देख आम जनता पुलिस की सराहना की
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment