BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला कलेक्टर ने की कृषि आदान की समीक्षा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 21, 2021

मंडला कलेक्टर ने की कृषि आदान की समीक्षा...



रेवांचल टाइम्स - मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आगामी बारिश के मद्देनजर कृषि आदान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश के पूर्व खरीफ की तैयारियाँ पूरी करें। उन्होंने बीज, खाद तथा कृषि आच्छादन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी बारिश के मद्देनजर बीज, खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें। उन्होंने ब्लॉकवार कृषि आच्छादन क्षेत्रफल की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आच्छादन क्षेत्रफल के सम्बंध में धान फसल की प्लानिंग गंभीरता से करें। इसी प्रकार मेढ़बंधान कार्य पूर्ण होने की स्थिति में बढ़े हुए क्षेत्र के अनुपात में बोनी की प्लानिंग भी करें। श्रीमती सिंह ने मक्का, गेहूं कोदो कूटकी, अरहर एवं तिलहन फसलों के फसल आच्छादन क्षेत्र की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ’एक जिला एक उत्पाद’ के अंतर्गत मंडला जिले से चयनित कोदो कुटकी की फसल के लिए विशेष कार्य योजना बनाएं। श्रीमती सिंह ने खरीफ 2021 के लिए बीज की समीक्षा करते हुए कहा कि बीज की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कोऑपरेटिव विभाग को निर्देशित किया कि बीज भंडारण की समुचित व्यवस्था बनाएं। इसी प्रकार बीज निगम एवं बीज संघों से बात कर बीज की उपलब्धता एवं भंडारण के संबंध में तैयारी पूरी करें। कलेक्टर ने आवश्यक बीज की मात्रा की डिमांड शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी बारिश के पूर्व जरूरी तैयारियों के संबंध में अपने क्षेत्र का भ्रमण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि बीज सर्टिफिकेशन की कार्यवाही भी अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। बीजों की गुणवत्ता का परीक्षण करें। इसी प्रकार बीजों को तय कीमत पर ही विक्रय करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उर्वरक की समीक्षा करते हुए कहा कि खरीद के मद्देनजर यूरिया, डीएपी एवं अन्य जरूरी पूर्वक पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नैनपुर क्षेत्र में यूरिया के वितरण में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग के माध्यम से कृषि करने के लिए भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने पीओएस मशीन के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि खराब पीओएस मशीन या मरम्मत करने योग्य पीओएस मशीन के विषयों का जल्द समाधान करें।


 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment