BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लखनवाड़ा मे उड़ाई जा रही कोविड नियमों की सरेआम धज्जियां... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 21, 2021

लखनवाड़ा मे उड़ाई जा रही कोविड नियमों की सरेआम धज्जियां...




 रेवांचल टाईम्स समाचार के माध्यम से लगातार प्रशासन को कराया जा रहा है अवगत...


रेवांचल टाईम्स- लखनवाड़ा सेल्समैन कोरोना संक्रमण से बेखबर उड़ाई जा रही कोविड नियमों की सरेआम धज्जियां लखनवाड़ा थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर लखनवाड़ा समिति के राशन वितरण केंद्र में सरे आम कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिस पर ग्राम के उपसरपंच रविन्द्र सिंह बघेल के द्वारा आपत्ति लिए जाने पर समिति के सेल्समेन रामकुमार बघेल के साथ भारी वाद विवाद को ग्रामीण जनों के दखल के बाद विच-बचाव कर रुकवाया गया।


इस मामले पर रविन्द्र बघेल द्वारा जिला कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक ,सहकारिता आयुक्त के साथ सहकारिता मंत्री से शिकायत की गई है। रविन्द्र बघेल जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि है और उनका दायित्व भी है कि वे अपने ग्राम में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोके और ग्रमीणों से कोरोना गाइडलाइन का पालन कराए।रविन्द्र बघेल को जब यह सूचना प्राप्त है कि राशन वितरण में कोरोना गाइडलाइन का पालन नही हो रहा है तो वे राशन वितरण केंद्र 16 अप्रैल के अपरान्ह 3 बजे राशन वितरण केंद्र लखनवाड़ा पहुँचने के बाद पाया कि सेल्समेन शराब के नशे में धुत राशन वितरण का कार्य कर रहा है वितरण कार्य करते हुए कोविड नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। सैकड़ों  ग्रमीणों को एक साथ जिसमे बम्होडी, परतापुर ,कुनियापार ,फरेदा व लखनवाड़ा के ग्रामवासी शामिल थे  उनके साथ अभद्र शब्दों का उपयोग करते हुए देखा व सेल्समेन को कोबिड नियमों के पालन करवाने की समझाईश दी सेल्समेन रामकुमार बघेल उपसरपंच पर भड़क गया व दादागिरी गुंडागर्दी के साथ लठ से प्राण घातक हमले के लिए  जान से मारने की धमकी के साथ उतारू हो गया जिसे उपस्थितजनों ने बीच बचाव कर बचाया ।जिसकी सूचना तत्काल 150 मीटर स्थित लखनवाड़ा थाना में स्वयं पहुँच कर दी ओर तत्काल पुलिस स्टॉप घटना स्थल पहुचाँ तब तक झगड़े की सूचना लगते ही  लखनवाड़ा समिति के अध्यक्ष शशिभूषणसिंह बघेल व पूर्व सरपंच बिराजो बाई भी राशन वितरण स्थल पहुँच गई थी पुनः रामकुमार बघेल द्वारा उक्त जनों के सामने गुंडागर्दी दिखाते हुए सिवनी अपने मित्रों को फोन कर जल्द रविन्द्र सिंह बघेल के हाथ पैर तोड़ना है कानून बता रहा है कहकर टेलीफोन में बुलवाते रहा।


 ग्रामीण भी इसके विरोध में शिकायत करने से डरते है कुछे लोगो द्वारा शिकायते पूर्व में की जाने की भी सूचना है पर साठ गाँठ से जाँच ही नही होने की बात उपसरपंच ने अपनी शिकायत में कही है।

      शिकायत में रामकुमार बघेल को तत्काल राशन वितरण के कार्य से हटाया जाने की मांग के साथ  इस बीमारी के खतरे की अनदेखी करने एवं वितरण कार्य में की जाने वाली अनियमितताओं की जाँच कराए जाने की अपील की है।

इस घटना की आम आदमी पार्टी द्वारा भी जांच करने की अपील की है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment