BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर के लोग निवास आकर लगवा रहे, निवास में वैक्सीन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 21, 2021

जबलपुर के लोग निवास आकर लगवा रहे, निवास में वैक्सीन....







रेवांचल टाइम्स:–  निवास नगर की वैक्सीनेशन केंद्र में गुरुवार को जब रेवांचल टाइम्स की  टीम ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँची तो देखा की 70 किमी दूर जबलपुर के रहने वाले लोग निवास आकर वेक्सीन लगवा रहे है जानकारी के अनुसार इन दिनों जबलपुर में सक्रमण फैला हुआ है और वहाँ के लोग यहां आकर वेक्सीनेशन करा रहे है जिसके कारण नगर और ग्रामीण अंचल के लोग जो वैक्सीन लगवाने आ वेक्सीनेशन  केन्द्र  पहुँच रहे हैं उनको संक्रमण का खतरा  बना हुआ है साथ ही वैक्सीनेशन करने वाले स्वास्थ अमले को भी संक्रमण होने  का खतरा  है मगर इस ओर ध्यान देने वाला कोई नही है इस बात को  लेकर सोशल मीडिया के कुछ ग्रुपो में भी उठाया गया जिस पर लोगो ने  खासी टिप्पणी भी की वही कुछ लोगो ने इस बात को लेकर निवास विधायक डॉ अशोक मसकोले को इस बात से अवगत कराया गया। वही एक तरफ आदेश है कि बाहरी व्यक्ति जो गांव या शहर में आता है उसे होम आईशोलेसन में रखा जाएगा लेकिन  वेक्सीनेशन के लिए बाहर से आ रहे लोगो पर रोक क्यो नही लगाई जा रही है देखने मे आया कि  बाहरी व्यक्ति जो लगातार निवास में बने वेक्सीन सेंटर में आ कर टीका लगवा कर जा  रहे है क्या इनके आने जाने में निवास और नगर का वेक्सीनेशन केन्द्र संक्रमण से सुरक्षित है। अगर एक भी संक्रमित व्यक्ति  नगर में या  टीकाकरण  केंद्र में पहुँच गया तो लगे लोगो को संक्रमित होने से कोई नही रोक सकता जिसका जबाब दार कौन होगा ।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment