Breaking

revanchal times new

नहीं मान रहे व्यापारी, जांच में खुली दुकानों को पुलिस कर रही सील





 पुलिस ने आज भी की ताबड़तोड़ कार्रवाई की 6 दुकान सील 


रेवांचल टाइम्स  -परासिया पुलिस/प्रशासन ने की लॉक डाउन के दौरान आधा दर्जन दुकानों को अनिश्चित काल के लिए की सील लॉक डाउन काल मे प्रशासन की आंख में धूल झोंककर महंगे दामों में चोरी छुपे दुकान चलाने वालों की आ गयी सामत।।


परासिया(छिंदवाड़ा) :- आज जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एस पी विवेक अग्रवाल एएसपी संजीव उईके के निर्देशन में दबंग परासिया थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत नायब तहसीलदार प्रजीत बंसोड नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश कुमार एवं परासिया पुलिस स्टॉफ द्वारा कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए एवं परासिया शहर की यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने एवं दुकानदारों को कोरोना नियमो के विषय मे समझाइश देने के लिए पैदल भ्रमण पर निकले।।

पैदल भ्रमण के दौरान इस गठित दल ने पाया कि भीषण महामारी के इस दौर में कुछ लोग खुद की व अन्य लोग की जान की परवाह किए वगैर दुकानों को खोल कर कोरोना नियम की खुल्लमखुल्ला धज्जियां उड़ा रहे थे जिनमे:-

(1) साहूजी फर्नीचर मार्ट संचालक लक्षमण साहू पिता शंकर साहू निवासी ईडीसी।।

(2) नवीन ट्रेडर्स संचालक नरेन्द्र पिता चिड्डा विश्वकर्मा।।

(3) मोहित ट्रेडर्स संचालक कैलाश पिता हरिराम अग्रवाल।।

(4) आनंद ट्रेडर्स ।।

(5) श्री निवास ट्रेडर्स संचालक मुकेश अग्रवाल पिता सागर अग्रवाल।।

(6) राशि मार्केट  संचालक सतीश गोयल परासिया शामिल है जिनकी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छह दुकानें अनिश्चित काल के लिए सील की गई।।

परासिया पुलिस और स्थानीय प्रशासन की इस कार्यवाही से अन्य इस तरह के काम करने वाले व्यापारियों में हड़कंप सी मची है।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new