Breaking

revanchal times new

गौशाला में गौ माता की हालत बहुत ही बदतर स्थिति...





रेवांचल टाइम्स :- सालीवाडा शारदा माई थाबड़ी गौशाला कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है कारण ए यह है कि सभी गौ माता का स्थान सबसे ऊंचा और पूजनीय है, मगर कुछ चंद प्रशासनिक अधिकारियों के कारण गौशाला में गौ माता की हालत बहुत ही बदतर स्थिति में है इतने दिनों से लगातार मीडिया खबर प्रसारित कर रहा है मगर आज तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी के कान में जूं तक नहीं रेंगी की गौशाला का निरीक्षण कर वहां कुछ व्यवस्था बनाई जाए।

       वहीं कुछ समाजसेवी लगातार व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार गौशाला जाकर सेवाएं दे रहे हैं कर्मचारियों को बराबर पंचायत से तनखा तो दी जा रही है मगर वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है ना ही वहां की कुछ व्यवस्था बनाई जाती है गौशाला की बहुत सारी सामान जो कि सरपंच सचिव अपने घर में उपयोग कर रहे हैं तुल्लू मोटर जो वहां पानी के लिए बुलाई गई थी मगर उपयोग सरपंच के घर में हो रहा है ऐसे ही बहुत सारे सामान हैं जिन्हें गौशाला से कोई मतलब नहीं है उनके घरों में बकायदा उनका उपयोग किया जा रहा है कुछ समाजसेवी आज गौशाला पहुंचे और उन्होंने बताया कि कुछ गायों की हालत बहुत ही नाजुक है उनके द्वारा गौ की चारा भूसा की व्यवस्था की गई है कुछ दानदाताओं ने वहां भूसा तो उपलब्ध करवाया है, जो कुछ दिन के बाद ही समाप्त हो जाएगा। जिसमें शिव धाम करमेटा समिति एवं जैन सामाजिक बंधु लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं पप्पू महेंद्र जैन गणेश साहू शिवनंदन साहू अनिल सोनी साहू नर्मदा नर्मदा जैन नितिन जैन राधेश्याम पंकज जैन नीलेश जैन और भी अन्य समाज के लोग भी इस सेवा कार्य में आगे आ रहे हैं,

         बस एक प्रशासन ही है जो चुप्पी साधे हुए हैं आप सब से विनम्र अपील है कि आगे आए और गौमाता को बचाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new