Breaking

revanchal times new

नैनपुर में मंडला विधायक की अध्यक्षता में क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक हुई संपन्न






रेवांचल टाइम्स :नैनपुर नगर में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है, जिसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक संपन्न हुई. 

बैठक में मंडला विधायक देव सिंह सैय्याम के अतिरिक्त नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रौल, एसडीएम शिवाली सिंह, तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जनपद सदस्य भगवती श्रीधर, नैनपुर थाना निरीक्षक आर एम दुबे, नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश रजक, व्यापारी संघ के मनमोहन राय, सहित क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे. 


क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में विधायक ने डिजिटल एक्सरा मशीन के लिए, अपनी निधि व्यय करने की बात कही, और अन्य उपकरण की खरीदी रोगी कल्याण समिति से क्रय करने में बीएमओ को निर्देश दिए। नगर में बनने वाले ओक्सीजन प्लान्ट का भी निरीक्षण किया ओर जल्द लगाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।


बता दें कि कुछ दिनों पहले नगर में केंद्र सरकार के मंत्री एवं अल्लाह जिले के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का आगमन हुआ था जिन्होंने नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जनता की मांग पर और बिगड़ते हुए संक्रमण से हालात को देखते हुए डिजिटल x-ray मशीन देने की बात कही और नगर में ऑक्सीजन प्लांट कोई जल्द से जल्द तैयार करने का आदेश दिया।


वही आज सांसद के निर्देश पर लंबे समय बाद विधायक देव सिंह सैय्याम नैनपुर पहुंचे, और क्राइसेस मैनेजमेंट की अध्यक्षता करते हुए अहम मुद्दों पर चर्चा की एवं सांसद द्वारा जनता को दिए जाने वाली सुविधा एवं संसाधनों के लिए जल्द से जल्द कार्य करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new