Breaking

revanchal times new

बैंक महाप्रबंधक और प्रशासक ने किया औचक निरीक्षण कम SMS पर केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार कृषकों से भी समस्या सुनकर किया निराकरण...

 


रेवांचल टाईम्स :- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखाओं से संबद्ध समितियों के गेंहू उपार्जन अंतर्गत संचालित 109 गेंहू खरीदी केन्द्रों के माध्यम से चल रही गेंहू खरीदी के दौरान गेहूं विक्रेता कृषकों की समस्याओं वाह उनके त्वरित निराकरण की स्थिति का जायजा लेने सहकारी बैंक महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सोनी एवं बैंक प्रशासक जी एस डेहरिया (उपआयुक्त सहकारिता छिंदवाड़ा) ने शाखा चौरई, चांद, उभेगाँव क्षेत्र से जुड़ी समिति चौरई, समसवाडा, कपूर्धा, मेघदौन, साजपानी, देवरी , नवेगांवगोंड (परसगांव) सहित साइलो केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया! इस दौरान अधिकारीद्वय ने केंद्रों में उपस्थित गेहूं विक्रेता कृषकों की विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी और उसका तत्काल मौके पर निराकरण भी किया ! अधिकारीद्वय ने साइलो केंद्रों में कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए कृषको को कम SMS जारी करने वाली समितियां मेघदौन, बांकानागनपुरपर, चांद के प्रभारियों व उनके उपस्थित संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए लंबित SMS जारी करने के स्पष्ट निर्देश दिए! निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय ने हैंडलिंग चालान की स्थिति का भी जायजा लेते हुए लंबित हैंडलिंग चालान जनरेट करने के निर्देश दिए!

शाखाओं व समितियों को दिए ये निर्देश - बैंक के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार सोनी एवं बैंक प्रशासक जी एस डेहरिया ने निरीक्षण के दौरान शाखाओं व समितियों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि समिति के ऋण अदायगी कर चुके कृषकों को ऋण वितरण में प्रगति लाए तथा समिति में पर्याप्त रसायनिक खाद का भंडारण व  नियमानुसार कृषको को वितरण सुनिश्चित किया जावे! इसकी समीक्षा

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new