Breaking

revanchal times new

अब संकट के बादल छठने लगे हैं और आशा की एक नई किरण निकल कर आ रही है सामने पर सावधान रहने की है जरूरत



 रेवांचल टाईम्स :- कुछ ही दिनों में हम अनलॉक की ओर बढ़ेंगे, सभी व्यापार, रोजगार, नगर का बाजार, सरकारी दफ्तर, एवं प्राइवेट रोजगार, सभी ओपन हो जाएंगे एक बार फिर सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आएगी।


रेवांचल टाइम्स परिवार आप सभी से निवेदन करता है की,


    इस जंग को जीतने में जिस तरह सभी ने मिलकर सहयोग दिया है। उसी तरह अनलॉक होने के बाद भी सभी कोरोना गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखें एवं संक्रमण को पुनः लौटने का न्योता ना दें। बेमतलब घरों से बाहर निकलकर बाजारों में,चौक में, भीड़ एकत्रित ना करें।

        जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले मास्क एवं सैनिटाइजर का लगातार उपयोग करें,

और वैक्सीन अवश्य लें क्योंकि वैक्सीन संक्रमण से लड़ने में सहायक है , और यह भारत सरकार द्वारा प्रमाणित है, और इसका किसी भी प्रकार से कोई साइड इफेक्ट नहीं है, यह पूरी तरह सुरक्षित है।

            सभी को अगर कोरोना संक्रमण की तिसरी लहर से बचना है, तो उनके लिए पहले से भी ज्यादा एहतियात बरतने के अलावा कोई चारा नहीं है। कोरोना की तिसरी लहर दूसरी लहर से घातक कभी नहीं होगी और कभी भी हमारा नगर संक्रमण से प्रभावित नहीं होगा, अगर सभी लोग मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने में पर्याप्त सतर्कता बरतें तो।

         अभी भी समय है। अगर हर नागरिक यह ठान ले कि वह मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखेगा और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलेगा, तो निश्चित ही संक्रमण नगर में कभी भी पांव पसार नहीं पाएगा।


✒️ रेवांचल टाइम्स से शालू अली सच के साथ ✒️

Post a Comment

Previous Post Next Post