BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर बैंकों में लोगों की भीड़ दे रही कोरोना संक्रमण को निमंत्रण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 17, 2021

नैनपुर बैंकों में लोगों की भीड़ दे रही कोरोना संक्रमण को निमंत्रण...





रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का नियम घर से लेकर बाहर तक लागू किया गया है। लेकिन नैनपुर के सहकारी मर्यादित बैंक एवं सेंट्रल बैंक में इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। बैंकों के भीतर तो चार-चार लोगों को ही गार्ड हाथ सैनिटाइज कराकर प्रवेश दे रहे हैं मगर बैंक के बाहर एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम को ठेंगा दिखाते हुए लोग भारी संख्या में खड़े या बैठे दिखाई दे रहे हैं।


नैनपुर के सेंट्रल बैंक का मुख्य गेट बंद कर, चार-चार लोगों को ही गार्ड प्रवेश दे रहे हैं परंतु बाहर खड़े लोग एक-दूसरे के इतना पास-पास हैं कि अगर उनमें कोई संक्रमित हो तो बीमारी फैलते देर न लगे। बावजूद इसके लोग असावधान हैं।


इसी तरह वार्ड नंबर 12 स्थित सहकारी मर्यादित बैंक का हाल  तो और भी बुरा है यहां अधिक संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग पहुंच रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं, एवं बैंक प्रबंधन  भी इस ओर कोई शख्ति नहीं दिखा रहा है, ना ही ध्यान दे रहा है यह बैंक रहवासी इलाके में स्थित है जिस्से वार्ड के लोगों को भीड़ से संक्रमण फैलने का डर लग रहा है। लेकिन प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यदि इस भीड़ में कोई संक्रमित व्यक्ति निकलता है, तो काफी लोगों में संक्रमण होने का खतरा बन जाएगा और इसका खामियाजा वार्ड वासियों को भी उठाना पड़ेगा। सेंट्रल बैंक हो या सहकारी मर्यादित बैंक दोनों का यही हाल है।

बैंक के बाहर पुरुष एवं महिलाएं भारी संख्या में बैठे हुऐ हैं, कोई मास्क लगाए तो कोई आंचल या रूमाल से मुंह ढके परंतु उनके बीच की दूरी एक फीट से भी कम है।

वहीं वार्ड नंबर 12 स्थिति  सहकारी मर्यादित बैंक की अगर बात की जाए तो बाहर खड़े लोगों के बीच कोई दूरी ही नहीं दिखी। न तो बैंक के बाहर लोगों के खड़ा होने के लिए निर्धारित दूरी पर निशान ही लगाए गए थे।

एवं रेहवासी इलाका होने की वजह से जगह की अधिक कमी देखी गई है। 

लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर रहे हैं जिससे वार्ड वासियों को आने जाने में अधिक परेशानियां हो रही हैं। लेकिन दिन में एक बार भी पुलिस प्रशासन इस और गस्त नहीं करता जिससे लोग लापरवाही से कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। एवं सहकारी मर्यादित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी भी लोगों को जागरूक एवं समझाइश देते नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिससे मर्यादित बैंक के बाहर अधिक संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं जिओ की घोर लापरवाही को दर्शा रहा है एवं नगर में कोरोना संक्रमण को बढ़ने का संकेत दे रहा है।


बैंकों पर रुपये निकालने के लिए सुबह से ही जुटने वाली भीड़ महामारी से बचाव के सभी नियमों को ताक पर रख रही है। क्षेत्र में इस समय बड़े पैमाने पर जाबकार्ड धारक, किसान सम्मान निधि, पेंशन के लाभार्थियों के खाते में सरकार द्वारा धन प्रेषित किया गया है। इस धन को खाते से निकालने के लिए सुबह से ही नैनपुर के दोनों बैंक सेंट्रल बैंक एवं सहकारी मर्यादित बैंक पर खाताधारकों की भीड़ जुट रही है। सभी लोग शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम को नजरअंदाज करके एक दूसरे से सटकर लाइन में खड़े हो रहे हैं। 

इस प्रकार बैंकों की भीड़ पुलिस और बैंक कर्मियों की लापरवाही को दर्शा रही है।


आखिर क्यों प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा ?

आखिर क्यों इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है ?


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment