Breaking

revanchal times new

जमीन में है जिंदगी न कोई सुनने वाला न कोई देखने वाला जमीन से गायब हुए फोटो खिंचवाने वाले जनप्रतिनिधि और समाजसेवी...





रेवांचल टाईम्स :- दिन व दिन बढ़ती जा रही है देश प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप वही बड़ी बड़ी बात करने वाले नेताओं की शिक्षा और  स्वास्थ्य के लेकर किये घोषणाएं अब सब लोगों के सामने है कि लोगो के लिए ये वोट मांगने वाले लोगो के लिए कितना सोचते है ये कोरोना ने सब इनकी पोल खोल के रख दी..

      नैनपुर सिविल हॉस्पिटल के हालात रोजाना खराब होते जा रहे है  जहां जनता एक एक सांस के लिए लड़ रही है वहीं आपदा में अवसर खोजने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की वजह से रोज़ लोगो की जान जा रही है आलम ये है कि हर दिन रेफेर करने के चक्कर में एक या दो मरीज की जान चली जाती है संसाधनों की कमी से लोग रोज़ मर रहे है जिस तरफ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के ध्यान तक नही जा रहा है चाहे टेस्टिंग किट हो या रेमडीसीवेर इंजेक्शन की कमी हालात बहुत खराब है मरीज को मजबूरन अपने घर से बिस्तर लेकर जमीन में लेटकर इलाज करवाना पड़ रहा है न ही समय में एम्बुलेंस उपलब्ध हो पा रही है न ही जवाबदार अपनी शक्ल दिखा रहे है ऐसी परिस्थितियों में कहां तक नैनपुर में इलाज संभव है ये भगवान ही जानते है


 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new