रेवांचल टाईम्स :- इस तारतम में जिला प्रशासन एवं नगरी प्रशासन पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था करने में युद्ध स्तर से जुड़ा हुआ है इसी का ताजा नतीजा (उदाहरण) रोड के गड्ढों को भरा जाना है मुझे लग रहा है जिस प्रकार की हमारे शहडोल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में गड्ढे हैं उसका ठेगरीकरण करना अत्यंत आवश्यक है अपितु रोड का जिस प्रकार से आए दिन अनियमितताओं का प्रकरण हमारे मेडिकलकॉलेज से उजागर होते रहता है विभिन्न घटनाओं के द्वारा और उस पर कठोरकार्यवाही की आवश्यकता है साथ ही आम जनमानस द्वारा पिछले 1 महीने से अस्थाईकोविडकेयर_सेंटर (सर्वसुविधायुक्त) की मांग की जा रही है जिसका निराकरण अभी तक नहीं हुआ, हां कुछ सहूलियत के तौर पर खटियानुमा शासकीय कोविड सेंटर बनाए गए हैं जिसमें सुविधाओं का अभाव है इसके होने और ना होने से शहर को कोई फर्क नहीं पड़ता,
इस ओर मामाश्री का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा और लोगों से अपील करूंगा कि इस पोस्ट के माध्यम से मामाश्री का ध्यान इस ओर भी केंद्रित करवाने के लिए सहयोग दें
यही मौका है जब हमारी स्वास्थ्य_सुविधाएं दुरुस्त हो सकती हैं और लचर पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी कुछ हद तक चुपरीकरण किया जा सकता है माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिससे हर नागरिक को कुछ बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मिलने की आस जागेगी
सड़क के गड्ढों का क्या है किस प्रकार मामा की लाडली जनता आए दिन इन गड्ढों से गुजरती है
तो 1 दिन के लिए मामा भी इन गड्ढों का मजा ले ही सकते हैं उन्हें कोई एतराज नहीं होगा

No comments:
Post a Comment