BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी मुख्यालय में बालकों की देखरेख एवं संरक्षण हेतु हुई बैठक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 13, 2021

डिंडोरी मुख्यालय में बालकों की देखरेख एवं संरक्षण हेतु हुई बैठक...



रेवांचल टाईम्स :- डिंडोरी में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत द्वारा नवनियुक्त बाल कल्याण समिति डिंडोरी वार्ड क्रमांक 2 कार्यालय में  मुलाकात की गई जिसमें बच्चों के संरक्षण एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई, कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित ऐसे परिवार के बच्चे जिनके माता-पिता कोरोना इलाज हेतु भर्ती हैं इनके बच्चों के देखभाल संबंधी उचित व्यवस्था मुहैया कराने हेतु चर्चा की गई जिसमें तय किया गया कि ऐसे बच्चे जिनके पालक कोविड- से बीमार है या उनकी मृत्यु हो गई है उन्हें सुरक्षा प्रदान करने हेतु शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं का उचित लाभ बच्चों को प्रदान किया जाए एवं जिले में जल्द से जल्द बाल गृह खोलने का प्रयास किया जाएगा, इस चर्चा में बीजेपी अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत बाल कल्याण समिति के धन्य कुमारी वैश्य सदस्य राजीव बर्मन, लल्ला यादव, केहर वर्मे परिवीक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment